खबर बाजार -Indigo के सीईओ ने कहा- टर्किश एयरलाइंस के साथ लीजिंग एग्रीमेंट कैंसल करने का प्लान नहीं, विदेश में विस्तार पर फोकस – #INA

इंडिगो का टर्किश एयरलाइंस से लीजिंग एग्रीमेंट कैंसल करने का कोई प्लान नहीं है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने यह बताया। उन्होंने 30 मई को कहा कि जब तक रेगुलेशन के मामले में कोई बदलाव नहीं होता टर्किश एयरलाइंस से लीजिंग एग्रीमेंट रद्द करने का कोई प्लान नहीं है। मीडिया से बातचीत में सीईओ ने कहा कि इंडिगो एविएशन के मौजूदा नियमों का पूरी तरह से पालन करती है। उन्होंने कंपनी की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के विस्तार के प्लान के बारे में भी बताया।
10 नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के लिए सेवाएं शुरू होंगी
एल्बर्स ने कहा कि इंडिगो ने इस वित्त वर्ष में 10 नए अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का प्लान बनाया है। इनमें लंदन, एथेंस, एम्सटर्डम और मैनचेस्टर जैसे शहर शामिल हैं। इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस से बोइंग 777 और बोइंग 787 विमान लीज पर लिए हैं। वह लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इनका इस्तेमाल करती है। टर्किश एयरलाइंस से लीजिंग एग्रीमेंट के बारे में पूछ गए मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जब तक नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं होता, तब तक टर्किश एयरलाइंस से लीजिंग एग्रीमेंट जारी रहेगा।”
कंपनी वेट-लीज्ड एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करती है
उन्होंने कहा कि इंडिगो आज के नियम के हिसाब से चलती है। अगर नियम बदल जाते हैं तो हम उसके हिसाब से जरूरी एक्शन लेंगे। इंडिगो ने जुलाई में मुंबई से मैनचेस्टर और एम्सटर्डम के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का प्लान बनाया है। इसके लिए वह बोइंग 787-9 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। अभी कंपनी वेट-लीज्ड एयक्राफ्ट का इस्तेमाल करती है। इसका मतलब है कि एयरक्राफ्ट का ऑपरेशन दूसरी एयरलाइंस कंपनी करती है, लेकिन उसका इस्तेमाल इंडिगो ब्रांड के तहत हवाई सेवाएं देने के लिए होता है। पाकिस्तान के साथ हाल में टकराव बढ़ने पर टर्किश एयरलाइंस के साथ इंडिगो का लीजिंग एग्रीमेंट सुर्खियों में आ गया था।
कंपनी 40 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के लिए दे रही सेवाएं
इंडिगो के अपनी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं का विस्तार करने में टर्किश एयरलाइंस से लीजिंग एग्रीमेंट की बड़ी भूमिका है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इंडिगो ने लंबी दूरी वाले उड़ान के लिए बड़े एयरक्राफ्ट के ऑर्डर दिए हैं, लेकिन अभी उनकी डिलीवरी नहीं मिली है। अभी इंडिगो 90 घरेलू और 40 विदेशी डेस्टिनेशंस के लिए हवाई सेवाएं दे रही है। इस साल के अंत तक उसका 50 विदेशी डेस्टिनेशंस के लिए हवाई सेवाएं ऑफर करने का प्लान है।
यह भी पढ़ें: दुबई की Emirates NBD आईडीबीआई बैंक में 61% हिस्सा खरीदने को तैयार, डील में दिलचस्पी दिखाने वाली टॉप कंपनियों में शामिल
बीते एक साल में 28 चढ़ा है स्टॉक
Indigo के शेयरों में 30 मई को मामूली तेजी देखने को मिली। शेयर 0.056 फीसदी चढ़कर 5,325 रुपये पर बंद हुए। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 28 फीसदी जबकि पिछले छह महीनों में करीब 21 फीसदी तेजी आई है। बाजार में हिस्सेदारी के लिहाज से इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है।
Indigo के सीईओ ने कहा- टर्किश एयरलाइंस के साथ लीजिंग एग्रीमेंट कैंसल करने का प्लान नहीं, विदेश में विस्तार पर फोकस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









