खबर बाजार -Liquor prices hike : महाराष्ट्र में शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी, यूनाइडेट स्पिरिट्स 6% टूटा, GM ब्रुअरीज को लगे पंख – #INA

Liquor prices hiked in Maharashtra : महाराष्ट्र में शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से यूनाइडेट स्पिरिट्स 6 फीसदी टूट कर आज वायदा का टॉप लूजर बना है। उधर महाराष्ट्र में बनी शराब पर ड्यूटी में छूट से GM BREWERIES में जोरदार तेजी आई है। आज ये शेयर करीब 14 फीसदी दौड़ा है। महाराष्ट्र में अब शराब और महंगी होगी। महाराष्ट्र में शराब की कीमतें 40 फीसदी तक महंगी होंगी। राज्य सरकार ने शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे सरकार को 14 हजार करोड़ अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में महंगी होगी शराब
महाराष्ट्र सरकार ने देशी और विदेशी शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। IMFL (भारत में बनी विदेशी शराब) पर एक्साइज ड्यूटी में 50-60 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 2011 के बाद एक्साइज में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। ड्यूटी बढ़ने से शराब के दाम में 30-50 फीसदी का इजाफा संभव है।
महाराष्ट्र में महंगी होगी शराब! राज्य सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
आईएमएफएल की कीमत में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी
भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) पर एक्साइज ड्यूटी को लागत के 3 गुना से बढ़ाकर 4.5 गुना कर दिया गया है। भारत में बनी विदेशी शराब के लिए अधिकतम सीमा 260 रुपए प्रति बल्क लीटर तय की गई है। देशी शराब पर लागू ड्यूट 180 रुपए से बढ़ाकर 205 रुपए प्रति प्रूफ लीटर किया गया है। इस बदलाव से आईएमएफएल की कीमत में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र में बनी बीयर और शराब को इस बढ़ोतरी से छूट दी गई है।
ड्यूटी बढ़ने से कंपनियों के EPS पर दबाव संभव
इंडस्ट्री वॉल्यूम में महाराष्ट्र का 10-12 फीसदी योगदान है। USL की कुल बिक्री में महाराष्ट्र का 20-22 फीसदी हिस्सा है। रैडिको की कुल बिक्री में महाराष्ट्र का 7-8 फीसदी योगदान है। ड्यूटी बढ़ने से कंपनियों के EPS पर दबाव संभव है। बाजार जानकारों का कहना है कि USL के EPS पर 6-8 फीसदी और रैडिको के EPSपर 2-3 फीसदी असर संभव है। सूत्रों के मुताबिक बीयर और वाइन में एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ेगी।
Trade setup for today : आगामी सत्रों में निफ्टी में 25500 का स्तर मुमकिन, 25000 पर अहम सपोर्ट
Liquor prices hike : महाराष्ट्र में शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी, यूनाइडेट स्पिरिट्स 6% टूटा, GM ब्रुअरीज को लगे पंख
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









