खबर बाजार -Oswal Pumps IPO: सोलर पंप बनाने वाली ओसवाल पंप्स ला रही है ₹890 करोड़ का IPO, जानिए पूरी डिटेल – #INA

Oswal Pumps IPO: आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है! सोलर पंप बनाने वाली जानी-मानी कंपनी ओसवाल पंप्स (Oswal Pumps) अपना IPO लेकर आ रही है। यह IPO 13 जून को खुलेगा और 17 जून, 2025 को बंद होगा। कंपनी का लक्ष्य इस IPO से कुल ₹890 करोड़ जुटाना है। यह आईपीओ दो भागों में होगा। कंपनी ₹890 करोड़ के शेयरों का फ्रेश इश्यू करेगी वहीं कंपनी के एक प्रमोटर विवेक गुप्ता, जो अभी कंपनी में 25.17% के मालिक हैं, अपने 8.1 मिलियन (लगभग 81 लाख) शेयर बेचेंगे। वैसे इस हिस्से को बेचने से मिलने वाला पैसा प्रमोटर के पास जाएगा कंपनी के पास नहीं। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ कि पूरी डिटेल।
ये है Oswal Pumps के IPO कि पूरी टाइमलाइन
अगर आप ओसवाल पंप्स के IPO में पैसा लगाने के लिए सोच रहे है तो आपको इन तारीखों को ध्यान में रखना होगा:
IPO खुलने की तारीख: 13 जून
IPO बंद होने की तारीख: 17 जून
एंकर बुक खुलने की तारीख: 12 जून
शेयरों का बंटवारा तय होगा: 18 जून
पैसे वापस और शेयर क्रेडिट होंगे: 19 जून
स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की लिस्टिंग: 20 जून
बता दें कि इस IPO के लीड मैनेजर IIFL कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, CLSA इंडिया, JM फाइनेंशियल, और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट जैसी बड़ी फर्में हैं।
कंपनी क्यों जुटा रही है पैसा?
कंपनी आईपीओ के माध्यम से जो पैसा जुटाएगी, उसका उपयोग कई कामों के लिए करने का प्लान है:
खर्चों के लिए पैसा: लगभग ₹89.86 करोड़ को नए उपकरण खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
हरियाणा में नई फैक्ट्री: ओसवाल सोलर जो ओसवाल पंप्स की ही एक सहायक कंपनी है हरियाणा में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाएगी, जिस पर ₹273 करोड़ खर्च होंगे।
कर्ज चुकाना: कंपनी पर जो कर्ज है, उसमें से ₹280 करोड़ चुकाए जाएंगे।
ओसवाल सोलर का कर्ज: ओसवाल सोलर के कर्ज को चुकाने के लिए भी ₹31 करोड़ का इस्तेमाल होगा।
ओसवाल पंप्स क्या करती है?
ओसवाल पंप्स एक ऐसी कंपनी है जो मुख्य रूप से सोलर-पावर्ड पंप बनाती है। ये पंप खेतों में सिंचाई और अन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा, वे बिजली से चलने वाले सबमर्सिबल और मोनोब्लॉक पंप, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर मॉड्यूल भी बनाते हैं। इन सभी उत्पादों को ‘ओसवाल’ ब्रांड के तहत बेचा जाता है।
कंपनी को इस क्षेत्र में 22 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने इंजीनियरिंग, उत्पाद डिजाइन, विनिर्माण और परीक्षण में बहुत अच्छी पकड़ बना ली है। 31 दिसंबर, 2024 तक, ओसवाल पंप्स ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के तहत 38,132 सोलर पंपिंग सिस्टम के ऑर्डर सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह दिखाता है कि सरकार की योजनाओं में भी इनकी अच्छी भागीदारी है।
कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है?
ओसवाल पंप्स ने पिछले कुछ समय में कमाई और मुनाफे के मामले में अच्छी वृद्धि दिखाई है:
वित्तीय वर्ष 2024 में: कंपनी का कुल राजस्व (बिक्री से कमाई) ₹385.04 करोड़ से बढ़कर ₹758.57 करोड़ हो गया। वहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ ₹34.20 करोड़ से बढ़कर ₹97.67 करोड़ हो गया।
दिसंबर 2024 तक (9 महीने): कंपनी ने ₹1,065.67 करोड़ का राजस्व और ₹216.71 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया।
अप्रैल 2025 तक: कंपनी पर कुल बकाया कर्ज लगभग ₹308.57 करोड़ था।
Oswal Pumps IPO: सोलर पंप बनाने वाली ओसवाल पंप्स ला रही है ₹890 करोड़ का IPO, जानिए पूरी डिटेल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









