खबर बाजार -PhonePe IPO: फोनपे ने तेज की आईपीओ की तैयारी, फाइनल किए बैंकर; जानें पूरी डिटेल – #INA

खबर बाजार -PhonePe IPO: फोनपे ने तेज की आईपीओ की तैयारी, फाइनल किए बैंकर; जानें पूरी डिटेल – #INA

PhonePe IPO: देश की दिग्गज डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन चेस, सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टेनली को बैंकर के तौर पर नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

Walmart के निवेश वाली कंपनी

PhonePe अमेरिका के Walmart ग्रुप की एक यूनिट है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने General Atlantic, Walmart, Ribbit Capital, TVS Capital Funds और Tiger Global जैसे निवेशकों से 7,021 करोड़ रुपये (लगभग 850 मिलियन डॉलर) की फंडिंग जुटाई थी। उस वक्त कंपनी का प्री-मनी वैल्यूएशन 12 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) था।

डोमिसाइल शिफ्ट पर भारी टैक्स

PhonePe के निवेशकों ने 2022 में कंपनी का रजिस्ट्रेशन सिंगापुर से भारत में ट्रांसफर करने के लिए भारतीय सरकार को करीब ₹8,000 करोड़ (लगभग 1 बिलियन डॉलर) टैक्स के रूप में चुकाए थे। इन निवेशकों में Walmart सबसे प्रमुख है।

₹18,000 करोड़ जुटा चुकी कंपनी

PhonePe की स्थापना 2016 में हुई थी और कंपनी अब तक कुल ₹18,000 करोड़ की फंडिंग हासिल कर चुकी है।

मई 2025 तक, PhonePe के पास 61 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स और 4 करोड़ से ज्यादा मर्चेंट्स थे। प्लेटफॉर्म पर रोजाना 34 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हो रहे हैं और कुल भुगतान मूल्य ₹150 लाख करोड़ को पार कर चुका है।

PhonePe की कमाई और मुनाफा

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने ESOP लागत को छोड़कर ₹197 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। इससे पिछले वर्ष कंपनी को ₹738 करोड़ का घाटा हुआ था। FY24 में कंपनी का राजस्व ₹5,064 करोड़ रहा, जो FY23 के ₹2,914 करोड़ के मुकाबले 73.7% अधिक है।

फोन का बिजनेस क्या है?

PhonePe एक प्रमुख डिजिटल पेमेंट और फिनटेक प्लेटफॉर्म है जो भारत में UPI (Unified Payments Interface) के जरिए तुरंत बैंक ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और मर्चेंट पेमेंट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा, यह म्यूचुअल फंड, बीमा, गोल्ड इन्वेस्टमेंट और पर्सनल लोन जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज भी ऑफर करता है। PhonePe का बिजनेस मॉडल ट्रांजैक्शन फी, पार्टनरशिप रेवेन्यू और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के वितरण से कमाई पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : 8 स्टॉक्स को F&O से बाहर करेगा NSE, अदाणी टोटल और जिंदल स्टेनलेस शामिल; क्या मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स पर होगा असर?

PhonePe IPO: फोनपे ने तेज की आईपीओ की तैयारी, फाइनल किए बैंकर; जानें पूरी डिटेल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button