खबर बाजार -Tata Steel को मिला ₹1902 करोड़ का डिमांड नोटिस, ऐसा क्या हो गया मामला – #INA

टाटा स्टील को 1,902 करोड़ रुपये का एक डिमांड नोटिस मिला है। यह ओडिशा में कंपनी के सुकिंदा क्रोमाइट ब्लॉक से खनिजों के डिस्पैच में कथित कमी के रिवाइज्ड असेसमेंट से जुड़ा है। डिमांड लेटर ओडिशा के जाजपुर के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स की ओर से जारी किया गया है। कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों को बताया है और कहा है कि वह इसे चुनौती देगी।
टाटा स्टील ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘कंपनी को माइन डेवलपमेंट और प्रोडक्शन एग्रीमेंट के मामले में चौथे साल (23 जुलाई 2023 से लेकर 22 जुलाई 2024) के लिए सुकिंदा क्रोमाइट ब्लॉक से खनिजों के डिस्पैच में कमी को लेकर जाजपुर के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स के ऑफिस से एक डिमांड लेटर मिला है।’ टाटा स्टील पर मिनरल्स (परमाणु और हाइड्रोकार्बन एनर्जी मिनरल्स के अलावा) कंसेशन रूल्स, 2016 के नियम 12A के उल्लंघन का आरोप है।
लेटर में की गई डिमांड कुल 19,02,72,53,760 रुपये की है। टाटा स्टील के मुताबिक, उसके मैनेजमेंट का मानना है कि ओडिशा राज्य की मांगों में जस्टिफिकेशन और ठोस आधार की कमी है। इसे डिमांड लेटर को कंपनी उचित प्लेटफॉर्म पर चुनौती देगी।
जून में मिला था 1000 करोड़ का एक नोटिस
जून महीने में टाटा स्टील को 1000 करोड़ रुपये के लिए कारण बताओ नोटिस कम टैक्स डिमांड नोटिस मिला था। कंपनी पर वित्त वर्ष 2018-19 से लेकर 2022-23 के बीच इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए नेाटिस रांची के सेंट्रल टैक्स के कमिश्नर (Audit) की ओर से जारी हुआ था।
शेयर गिरावट में बंद
4 जुलाई को टाटा स्टील का शेयर BSE पर लगभग 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 163 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में 18 प्रतिशत चढ़ा है। 2 सप्ताह में इसने 7 प्रतिशत की तेजी देखी है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 33.19 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जून में जेएम फाइनेंशियल ने टाटा स्टील के शेयर के लिए Buy रेटिंग के साथ 180 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया।
Tata Steel को मिला ₹1902 करोड़ का डिमांड नोटिस, ऐसा क्या हो गया मामला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









