खबर बाजार -इन 22 कंपनियों में दिखेगा डिविडेंड, स्टॉक्स स्प्लिट और राइट इश्यू का एक्शन; जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल – #INA

Dividend Stocks: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। 12 मई से 16 मई के बीच 22 कंपनियों के शेयरों पर डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, डीमर्जर और राइट्स इश्यू जैसे अहम फैसले लागू होने जा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड या अन्य फायदे मिल सकते हैं।
आइए जानते हैं कि ये 22 कंपनियां कौन सी हैं और उनके डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, डीमर्जर और राइट्स इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन की रिकॉर्ड डेट क्या होगी।
कौन-सी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड?
डिविडेंड वह पैसा होता है, जो कंपनियां अपने मुनाफे में से शेयरधारकों को देती हैं। इस हफ्ते कई कंपनियों ने डिविडेंड देने की घोषणा की है:
- Coforge Ltd ने ₹19 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 12 मई तय की गई है।
- Godrej Consumer Products Ltd का अंतरिम डिविडेंड 13 मई को रिकॉर्ड किया जाएगा।
- IFGL Refractories Ltd ₹6 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देगी।
- Foseco India Ltd ने ₹25 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
- Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd राइट्स इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी।
- R Systems International Ltd ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड 14 मई को वितरित करेगी।
- BEML Ltd ₹15 प्रति शेयर और Great Eastern Shipping ₹5.40 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड दे रही हैं।
- Manappuram Finance Ltd ₹0.50 और Indian Energy Exchange Ltd ₹1.50 का फाइनल डिविडेंड देगी।
- SBI (State Bank of India) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹15.90 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड और एक्स-डेट 16 मई तय की गई है।
इसके अतिरिक्त, Advanced Enzyme Technologies, Aptus Value Housing, Fabtech Technologies Cleanrooms और Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd भी इस सप्ताह हफ्ते वितरित करेंगी। (पूरी डिटेल के लिए नीचे टेबल देखें)
किन कंपनियों में होगा स्टॉक स्प्लिट?
कई बार कंपनियां अपने शेयर की कीमत कम करने के लिए स्टॉक को छोटे हिस्सों में बांट देती हैं। इससे शेयर सस्ते हो जाते हैं और ज्यादा लोग खरीद सकते हैं।
Mrugesh Trading Ltd और Virat Leasing Ltd अपने शेयरों का विभाजन करेंगे।
- Mrugesh: ₹10 से ₹1 प्रति शेयर (डेट: 16 मई)
- Virat: ₹10 से ₹5 प्रति शेयर (डेट: 16 मई)
किन कंपनियों का आएगा राइट्स इश्यू?
जब कंपनी नए शेयर निकालती है और पहले से मौजूद निवेशकों को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका देती है, तो वह राइट्स इश्यू होता है। इससे निवेशकों को सस्ते दाम पर अपनी होल्डिंग बढ़ाने का मौका मिल जाता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के राइट इश्यू के बारे में:
- Yamini Investments (13 मई)
- Mahindra & Mahindra Financial Services (14 मई)
- Indra Industries (15 मई)
- Unison Metals (16 मई)
Raymond Ltd का डीमर्जर
Raymond Ltd ने अपनी रियल एस्टेट यूनिट Raymond Realty Ltd के डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 14 मई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसके आधार पर पात्र शेयरधारकों को नई कंपनी के शेयर अलॉट किए जाएंगे।
इस हफ्ते के डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट इश्यू स्टॉक्स की पूरी लिस्ट ( 12 से 16 मई)
कंपनी का नाम | एक्स-डेट | कॉर्पोरेट एक्शन | रिकॉर्ड डेट |
Coforge Ltd | 9 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹19.00 प्रति शेयर | 12 मई 2025 |
Indus Infra Trust | 9 मई 2025 | इनकम डिस्ट्रीब्यूशन (InvIT) | 12 मई 2025 |
Godrej Consumer Products Ltd | 13 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹5.00 प्रति शेयर | 13 मई 2025 |
IFGL Refractories Ltd | 13 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹6.00 प्रति शेयर | 13 मई 2025 |
Yamini Investments Company Ltd | 13 मई 2025 | राइट्स इश्यू – इक्विटी शेयर | 13 मई 2025 |
Foseco India Ltd | 14 मई 2025 | अंतिम डिविडेंड – ₹25.00 प्रति शेयर | 14 मई 2025 |
Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd | 14 मई 2025 | राइट्स इश्यू – इक्विटी शेयर | 14 मई 2025 |
Raymond Ltd | 14 मई 2025 | स्पिन-ऑफ | 14 मई 2025 |
R Systems International Ltd | 14 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹6.00 प्रति शेयर | 14 मई 2025 |
BEML Ltd | 15 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹15.00 प्रति शेयर | 15 मई 2025 |
Great Eastern Shipping Company Ltd | 15 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹5.40 प्रति शेयर | 15 मई 2025 |
Indra Industries Ltd | 15 मई 2025 | राइट्स इश्यू – इक्विटी शेयर | 15 मई 2025 |
Manappuram Finance Ltd | 15 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹0.50 प्रति शेयर | 15 मई 2025 |
Advanced Enzyme Technologies Ltd | 16 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 17 मई 2025 |
Aptus Value Housing Finance India Ltd | 16 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹2.50 प्रति शेयर | 16 मई 2025 |
Fabtech Technologies Cleanrooms Ltd | 16 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹2.00 प्रति शेयर | 16 मई 2025 |
Indian Energy Exchange Ltd | 16 मई 2025 | अंतिम डिविडेंड – ₹1.50 प्रति शेयर | 16 मई 2025 |
Mrugesh Trading Ltd | 16 मई 2025 | स्टॉक स्प्लिट – ₹10 से ₹1 प्रति शेयर | 16 मई 2025 |
Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd | 16 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹0.10 प्रति शेयर | 16 मई 2025 |
State Bank of India | 16 मई 2025 | अंतिम डिविडेंड – ₹15.90 प्रति शेयर | 16 मई 2025 |
Unison Metals Ltd | 16 मई 2025 | राइट्स इश्यू – इक्विटी शेयर | 16 मई 2025 |
Virat Leasing Ltd | 16 मई 2025 | स्टॉक स्प्लिट – ₹10 से ₹5 प्रति शेयर | 16 मई 202 |
यह भी पढ़ें : Yes Bank Deal: सुमितोमो मित्सुई, SBI और यस बैंक… स्टेक सेल से किसको क्या फायदा मिलेगा?
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
इन 22 कंपनियों में दिखेगा डिविडेंड, स्टॉक्स स्प्लिट और राइट इश्यू का एक्शन; जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,