खबर बाजार -MRF Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 29% बढ़ा, ₹229 का रिकॉर्ड फाइनल डिविडेंड घोषित – #INA

खबर बाजार -MRF Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 29% बढ़ा, ₹229 का रिकॉर्ड फाइनल डिविडेंड घोषित – #INA

MRF March Quarter Results: टायर कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 512.11 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 396.11 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 7074.82 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 6349.36 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 6526.87 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2024 तिमाही में 5915.83 करोड़ रुपये के थे।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में एमआरएफ का शुद्ध मुनाफा 1869.29 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुनाफे 2081.23 करोड़ रुपये से कम है। ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 28153.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 25169.21 करोड़ रुपये था।

रिकॉर्ड फाइनल ​डिविडेंड की सिफारिश

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 229 रुपये प्रति शेयर के फाइनल ​डिविडेंड की सिफारिश की है। एमआरएफ पहले ही वित वर्ष 2025 के लिए 3-3 रुपये प्रति शेयर के 2 अंतरिम डिविडेंड बांट चुकी है। फाइनल डिविडेंड को मिलाकर वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी की ओर से दिया गया कुल डिविडेंड 235 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। MRF के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 194 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और दो बार में 3-3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

CarTrade Tech के तिमाही नतीजे आते ही बिकवाली शुरू, इंट्रा-डे हाई से 8% टूटे शेयर

MRF का शेयर 5 प्रतिशत उछला

MRF के शेयर में 7 मई को BSE पर 5 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 141505 रुपये तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 140428.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 59500 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की कीमत केवल एक महीने में 27 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

MRF Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 29% बढ़ा, ₹229 का रिकॉर्ड फाइनल डिविडेंड घोषित

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button