खबर शहर , Agra: धान की पौध लगाने को लेकर हुए विवाद में चलाई गोली, फायरिंग में मां-बेटा घायल; आरोपी युवक फरार – INA

सौंख में धान की पौध लगाने को लेकर हुए विवाद में एक नामजद युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। घटना में मां बेटे को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।


थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर में शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे धान की पौध लगाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक विवाद में एक नामजद युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर से महेश सिंह की पत्नी सरोज देवी व बेटा गोपाल सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना को अंजाम देकर नामजद युवक भाग गया। घटना से गांव हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि धान की पौध लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने एक नामजद ने फायर किया। घटना में मां-बेटा गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button