खबर शहर , यूपी में स्वाइन फ्लू से एक और माैत: फिरोजाबाद में संक्रमित व्यापारी ने तोड़ा दम, अस्पताल में चल रहा था इलाज – INA

फिरोजाबाद में स्वाइन फ्लू संक्रमित शहर के मोहल्ला गंज निवासी 69 वर्षीय व्यापारी की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। परिजन सोमवार रात में उनको एक प्राइवेट ट्रामा में ले गए। वहां उनकी मौत हो गई।

 

मृतक व्यापारी पिछले कई दिनों से गुर्दे (किडनी) और बीपी की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके चलते उनका इलाज जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में चल रहा था। 26 अगस्त को जांच में उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। हालत अधिक बिगड़ने पर डॉक्टरों की सलाह के बाद परिजन उन्हें रविवार रात करीब नौ बजे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

व्यापारी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग की टीमों ने मृतक के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, ताकि संक्रमण के प्रसार को समय रहते रोका जा सके। अधिकारियों ने परिजनों व संपर्क में रहे लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इससे पहले लखनऊ में भी स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button