खबर शहर , कोरोना: संक्रमित वृद्धा के परिवार के 6 सदस्यों के सैंपल लिए, एसएन में इलाज – INA

आगरा। संक्रमित वृद्धा में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को उन्हें भर्ती कर लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने वृद्धा के परिवार के सभी 6 सदस्यों के सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी।

मामला रकाबगंज क्षेत्र का है। वृद्धा की उम्र 77 वर्ष है। वह कई दिनों से खांसी और सांस फूलने की समस्या से पीड़ित थीं। आर्मी अस्पताल में राहत न मिलने पर उन्हें 12 जुलाई को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि टीम इलाज में जुटी है और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। सोमवार को मरीज की कोविड संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजन का कहना है कि सामान्य दिनों की तरह ही अपनी दिनचर्या निभा रही हैं। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button