खबर शहर , पत्नी की गला काटकर हत्या: आधी रात को पति ने दिया वारदात को अंजाम, इसलिए घरवाली को उतारा मौत के घाट – INA

मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव मकरंदगढ़ी में सोमवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नशे के आदी एक पति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की चाकू से गला गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मृतका के परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी आनन-फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।