खबर बाजार -Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल – #INA

खबर बाजार -Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल – #INA

Market today : उतार-चढ़ाव भरे कारबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट बंद हुए। निफ्टी आज 25,100 के करीब सपाट बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 53.49 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,391.72 पर और निफ्टी 1.05 अंक बढ़कर 25,104.25 पर बंद हुआ। लगभग 2160 शेयरों में तेजी आई, 1723 शेयरों में गिरावट आई और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में ट्रेंट, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व शामिल रहे।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो रियल्टी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी इडेक्स में 1.7 प्रतिशत की बढ़त हुई, मीडिया इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त हुई। जबकि पावर इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हुई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में आज सुस्ती के साथ कारोबार हुआ और हाल ही में आई तेजी के बाद राहत की सांस लेते हुए लगभग पूरी तरह सपाट बंद हुआ। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच निवेशक और ट्रेडर थोड़े सतर्क बने हुए हैं। इंडेक्स दिग्गजों के बीच अलग-अलग रुझान ओवरऑल मार्केट सेंटीमेंट पर भारी पड़ रहा है। इसके बावजूद बाजार पर पॉजिटिव सेंटीमेंट कायम है। चुनिंदा क्वालिटी शेयरों में “गिरावट पर खरीदारी” की रणनीति की सलाह होगी। अब ऑटो,आईटी और फार्मा जैसे सेक्टरों में तेजी देखने को मिल सकती है जो पहले साइडवेज नजर आ रहे थे। अब ये सेक्टर रोटेशन के आधार पर अपट्रेंड में शामिल हो रहे हैं। ट्रेडरों के इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अपनी पोजीशन तय करनी चाहिए।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी डेली टाइम फ्रेम पर पिछले कंसोलीडेशन जोन से ऊपर बना हुआ है, जो अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत है। यह पॉजिटिव ट्रेंड बने रहने की संभावना है। जब तक निफ्टी 24,850 के अहम सपोर्ट स्तर से ऊपर बना रहता है,तब तक तेजी की संभावना कायम रहेगी। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25,350 की ओर बढ़ता नजर आ सकता है। अगर निफ्टी 25,350 से ऊपर चला जाता है तो तेज रैली की संभावना है। हालांकि, 24850 से नीचे गिरने पर करेक्शन हो सकता है।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि सीमित दायरे घूमने के बाद निफ्टी 1.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आईटी में सबसे ज्यादा तेजी रही। उसके बाद मीडिया और फार्मा का नंबर रहा। जबकि रियल्टी और पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। मिड और स्मॉलकैप में अच्छी खरीदारी रही। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। रुझान और अहम लेवल्स के नजरिए से निफ्टी के लिए कुछ भी नहीं बदला है। ब्रेकआउट की पुष्टि के लिए एक मजबूत बुलिश कैंडल जरूरी है। वर्तमान में निफ्टी के लिए 25,220 पर रेजिस्टेंस और 25,000 पर सपोर्ट है।

 

 

डिस्क्लेमर: हमारी वेबसाइट पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button