खबर बाजार -Trade setup for today : 24700-25000 की रेंज के टूटने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलीडेशन – #INA

Market Trade setup : निफ्टी लगातार तीसरे दिन 24,700-25,000 के तंग दायरे में रहा और 18 जून को 41 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कल भी बाजार में कंसलीडेशन जारी रहा। ट्रेडरों ने फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले सतर्कता बनाए रखी। यूएस फेड ने बीती रात आए अपने फैसले में ब्याज दर को 4.25-4.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। निफ्टी 20-डे ईएमए और बोलिंगर बैंड की मिड लाइन से नीचे गिर गया। ये कमज़ोरी का संकेत है। हालांकि, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX बुल्स के लिए ज्यादा अनुकूल हो गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 24,700-25,000 की रेंज को नहीं तोड़ता,तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी के लिए 24,500 पर सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 25,000 से आगे जाने पर 25,200 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Image118062025

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,761, 24,715, and 24,640

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,912, 24,959, and 25,034

बैंक निफ्टी

Image118062025

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,919, 56,019 और 56,180

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,597, 55,497, and 55,336

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,099, 56,810

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,266, 54,845

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image318062025

मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.37 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image418062025

24,000 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image518062025

बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 23.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image618062025

56,000 की स्ट्राइक पर 20.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image718062025

इंडिया VIX

Image918062025

बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 15 के लेवल से नीचे रहा। यह 0.89 फीसदी कम होकर 14.28 पर बंद हुआ। यह तब तक बुल्स के लिए अनुकूल बना हुआ है, जब तक यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1318062025

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की चाल

45 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1018062025

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 45 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

41 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1018062025

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 19 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

107 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1218062025

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 107 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

31 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1318062025

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image818062025

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 18 जून को घटकर 0.80 रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.95 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: बायोकॉन

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बिड़लासॉफ्ट, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, हुडको, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: आईआरईडीए

 

डिस्क्लेमर: हमारी वेबसाइट पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Trade setup for today : 24700-25000 की रेंज के टूटने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलीडेशन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button