खबर बाजार -इस हफ्ते Asian Paints, Trent समेत 30 शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, एक बोनस इश्यू के लिए पड़ेगी रिकॉर्ड डेट – #INA

खबर बाजार -इस हफ्ते Asian Paints, Trent समेत 30 शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, एक बोनस इश्यू के लिए पड़ेगी रिकॉर्ड डेट – #INA

9 जून से शुरू हो रहा सप्ताह शेयर बाजार की कई कंपनियों के लिए काफी ईवेंटफुल रहने वाला है। नए सप्ताह में कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे, जिनमें Asian Paints, अदाणी ग्रुप की कंपनियां, टाटा एलेक्सी, Indian Bank, Tata Chemicals समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक कंपनी का शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेगा, वहीं 2 कंपनियों के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। इन कॉरपोरेट एक्शंस के चलते शेयरों की कीमत प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं 9-13 जून 2025 के बीच के प्रमुख कॉरपोरेट एक्शंस

9 जून

Nelco Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। वित्त वर्ष 2024 के लिए इसने 2.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

10 जून

एक्स-डिविडेंड ट्रेड वाले शेयर

Indian Bank वित्त वर्ष 2025 के लिए 16.25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। वित्त वर्ष 2024 के लिए इसने 12 रुपये का ​फाइनल डिविडेंड दिया था।

Tata Investment Corporation Ltd ​वित्त वर्ष 2025 के लिए 27 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। वित्त वर्ष 2024 के लिए इसने 28 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Asian Paints Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 20.55 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटेगी। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2025 के लिए 4.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2024 के लिए इसने 5.15 रुपये का अंतरिम और 28.15 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Johnson Controls-Hitachi Air Conditioning India Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 15 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2019 के लिए 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

एक्स-स्प्लिट ट्रेड वाले शेयर

वेसुवियस इंडिया लिमिटेड: 10 रुपये फेस वैल्यू वाला 1 शेयर, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटेगा।

11 जून

एक्स-डिविडेंड ट्रेड वाले शेयर

Tata Elxsi Ltd 75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी ने 70 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Avantel Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 0.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। वित्त वर्ष 2024 के लिए भी इसने इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

एक्स-बोनस ट्रेड वाले शेयर

वीटीएम लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे।

एक्स-स्प्लिट ट्रेड वाले शेयर

मुरे ऑर्गनाइजर लिमिटेड: 2 रुपये फेस वैल्यू वाला 1 शेयर, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूटेगा।

12 जून

Tata Chemicals Ltd का शेयर वित्त वर्ष 2025 के लिए 11 रुपये के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी ने 15 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

JK Lakshmi Cement Ltd का शेयर 6.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाला है। वित्त वर्ष 2024 के लिए इसने 2 रुपये का अंतरिम ​और 4.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

ICICI Prudential Life Insurance Company Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 0.85 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांट रही है। वित्त वर्ष 2024 के लिए शेयरहोल्डर्स को 0.60 रुपये का फाइनल डिविडेंड मिला था।

Trent Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। वित्त वर्ष 2024 के लिए शेयरहोल्डर्स को 3.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड मिला था।

Swastik Safe Deposit & Investments Ltd का शेयर 1 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

Technical View: RBI के सरप्राइज मूव से निफ्टी में बना लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैर्टन, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

13 जून

ACC Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 7.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है। वित्त वर्ष 2024 के लिए भी इतना ही डिविडेंड मिला था।

Canara Bank ​4 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रहा है। वित्त वर्ष 2024 के लिए बैंक ने 3.22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के डिविडेंड: Adani Enterprises के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025 के लिए 1.30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। Adani Ports and Special Economic Zone 7 रुपये, Ambuja Cements 2 रुपये और Adani Total Gas 0.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है।

Apcotex Industries Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 4.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2025 के लिए 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2024 के लिए 2 रुपये का अंतरिम और 3.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया गया था।

BCPL Railway Infrastructure Ltd के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है।

Elecon Engineering Company Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। कंपनी इससे पहले 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2024 के लिए 1 रुपये का अंतरिम और 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया गया था।

Indegene Ltd 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी।

JM Financial Ltd के शेयरहोल्डर्स को 2.70 रुपये का डिविडेंड मिलने वाला है। वित्त वर्ष 2024 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया गया था।

DAM Capital Advisors Ltd के शेयरहोल्डर्स को 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड वित्त वर्ष 2025 के लिए मिलेगा।

Sharda Motor Industries Ltd वित्त वर्ष 2025 के लिए 32.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है।

Eimco Elecon (India) Ltd ने 5 रुपये प्रति शेयर के फाइनल ​डिविडेंड का ऐलान किया है।

Piramal Enterprises ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 11 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2024 के लिए 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Power Finance Corporation Ltd 2.05 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। कंपनी इससे पहले वित्त वर्ष 2025 के लिए 3 बार 3.50-3.50 रुपये और एक बार 3.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

SMC Global Securities Ltd ने 1.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी इतने ही रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2024 में भी कंपनी ने 1.20 रुपये का अंतरिम और इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Smruthi Organics Ltd के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

इस हफ्ते Asian Paints, Trent समेत 30 शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, एक बोनस इश्यू के लिए पड़ेगी रिकॉर्ड डेट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button