खबर फिली – Bigg Boss 18: गंवार क्या है ? अविनाश ने की चाहत की बेइज्जती, सलमान खान ने तुरंत लगा दी अकल ठिकाने – #iNA @INA

बिग बॉस 18 में जब-जब तमाशा होता है तो दर्शकों को शो देखने में काफी मजा आता है. खासतौर पर हर कोई वीकेंड का वार का इंतजार करता है. क्योंकि इन दो दिन में सलमान खान घरवालों का हिसाब-किताब करते हैं. कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते की हरकतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें समझाते हैं, सुझाव देते हैं और फटकार भी लगाता हैं. लेकिन इस बार सलमान के निशाने पर अविनाश मिश्रा आ खड़े हुए हैं वो भी अपने कहे गए कुछ शब्दों की वजह से.

सलमान खान सभी घरवालों को एक टास्क देते हैं. जिसमें वो दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा को पूल के पास खड़ा करते हैं. दोनों में बेहतर कौन है, इसका चुनाव घरवालों को करना होता है और किसी एक को पूल में धक्का भी देना होता है. शो का नया प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल प्रोमो में देखा जा सकता है कि अविनाश चाहत के साथ बदतमीजी शुरू कर देते हैं, जो सलमान खान को बिल्कुल भी रास नहीं आता है.

सलमान खान ने लगाई अविनाश को फटकार

दरअसल चाहत पांडे अपनी बात रखते हुए विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की दोस्ती पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं, अगर विवियन कहेंगे बर्तन धोने के लिए तो वो बर्तन चाट-चाटकर भी धो देंगे. चाहत की बात सुनते ही अविनाश भड़क उठते हैं और चाहत से कहते हैं कि तुम गंवार हो. इसके बाद चाहत उन्हें धक्का देने के लिए टास्क में मौजूद बड़ी चप्पल से पुश करती हैं. वहीं सलमान तुरंत अविनाश पर बरस पड़ते हैं.

सलमान खान सवाल करते हुए अविनाश से कहते हैं कि ये गंवार क्या है? ये कैसी भाषा है और ये क्या बदतमीजी है. अपनी सफाई पेश करते हुए अविनाश कहते हैं कि ये जो हरकत कर रही है कि ये कोई पढ़ा-लिखा इंसान करेगा. सलमान कहते हैं, अच्छा…आप पढ़े-लिखे हो? अविनाश कहते हैं कि एक लेवल क्रॉस कर देते हैं. सलमान जवाब देते हुए कहते हैं कि आपने भी इस घर में कई सारे लेवल क्रॉस किए हैं.


Source link

Back to top button