खबर शहर , अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत – INA

आगरा के थाना जगनेर के सिंगाइच गांव में नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। ससुराल पक्ष उन्हें लेकर एसएन मेडिकल आया। चिकित्सकों के मृत घोषित करने पर पति मौके से भाग गया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।