खड़गे बोले- RSS पर बैन लगाना चाहिए:PM-शाह को पटेल के विचारों का सम्मान तो ऐसा करें; संघ-भाजपा के कारण देश की कानून-व्यवस्था बिगड़ी- INA NEWS

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगा देना चाहिए। खड़गे ने कहा- अगर PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। खड़गे ने कहा- देश में भाजपा-RSS के कारण लॉ एंड ऑर्डर की दिक्कतें हो रही हैं। खड़गे ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल के एक लेटर का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कहा था कि RSS ने ऐसा माहौल बनाया जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई। खड़गे ने आगे कहा- उन्होंने (भाजपा) देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पटेल के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की, जबकि उनके बीच अच्छे संबंध थे। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते थे। नेहरू ने भारत की एकता को आकार देने के लिए पटेल की सराहना की और पटेल ने नेहरू को देश के लिए एक आदर्श बताया। खड़गे की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन PM जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। मोदी ने यह टिप्पणी गुजरात के एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर कही। आज पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



