'कुड़ी अंजानी' सॉन्ग ने परखी मेरी एक्टिंग स्किल : जारा यास्मिन
.webp)
मुंबई, 25 जून (.)। एक्ट्रेस जारा यास्मिन के हालिया रिलीज सॉन्ग कुड़ी अंजानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। उत्साहित एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने ने उनके एक्टिंग स्किल को न केवल परखने का काम किया, बल्कि इससे काफी कुछ सीखने को मिला।
गाने में जारा भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह के साथ नजर आईं।
जारा ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकार करने की वजह बताते हुए कहा, सबसे पहले इस गाने की धुन ने मुझे प्रभावित किया। नीलकमल की आवाज के साथ देसी टच ने इसे एक शानदार डांस नंबर बना दिया।
कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकीं जारा के लिए कुड़ी अंजानी ने उनकी अभिनय कला को परखने का काम किया।
उन्होंने बताया, मैंने कई तरह के गाने किए, सभी अलग-अलग अंदाज में… इस गाने ने मुझे डांस से ज्यादा अपनी अभिनय क्षमता, एक्सप्रेशन और परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से पेश करने की चुनौती दी।
जारा ने साझा किया कि इस गाने के लिए उनका लुक देसी और ग्लैमरस का मिक्सअप था, जिसे बनाना वास्तव में काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया, सेट पर इस गाने की शूटिंग मजेदार रही। इसके बीट्स और सेटअप ने इसे और भी खास बना दिया।
इस प्रोजेक्ट से जारा को काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया, कुड़ी अंजानी ने मुझे कई कॉन्सेप्ट्स और डांस फॉर्म्स में अपने टैलेंट को दिखाने का मौका दिया। यह मेरे एक्टिंग करियर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहा है।
कुड़ी अंजानी के जरिए जारा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार नीलकमल सिंह के साथ पहली बार काम किया है। जारा ने कहा, मुझे सुष्मिता सेन के पुराने और प्रभावशाली एक्सप्रेशन को ध्यान में रखना था और उसे अपने अंदाज में और भी बेहतर करना था, को-एक्टर्स का इसमें काफी सहयोग मिला।
जारा ने गाने की खासियत को लेकर कहा, इस गाने की रचना, हिंदी और भोजपुरी का मिश्रण, मजेदार एक्सप्रेशन और कोरियोग्राफी इसे और भी खास बनाता है।
–.
एमटी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'कुड़ी अंजानी' सॉन्ग ने परखी मेरी एक्टिंग स्किल : जारा यास्मिन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)




