Nation- दर्द से तड़प रहे डॉग जिमी के लिए भगवान बनकर आया लैब्राडोर शैंपू, ब्लड डोनेट कर बचाई जान- #NA

डॉग की तस्वीर (Meta AI)
आज नेशनल डॉग डे है, लेकिन इससे एक दिन पहले एक ऐसी खबर आई, जिसने सबका दिल छू लिया. एक लैब्राडोर डॉग ने दूसरे डॉग की जान बचाने के लिए अपना खून दिया. ये मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है. जिस डॉग ने खून दिया उसका नाम शैम्पू है. उसने जिस डॉग को खून दिया उसका नाम जिमी है. दोनों फिमेल लैब्राडोर डॉग हैं. शैम्पू बिलासपुर के रहने वाले रूपेंद्र वैष्णों की डॉग है.
उसने जिस बिमार डॉग जिमी को खून दिया वो जांजगीर जिले की रहने वाली नीलिमा सूर्यवंशी की डॉग है. जिमी बीते कई दिनों से गंभीर बीमारी से परेशान थी. बमारी के चलते उसको उल्टी-दस्त शुरू हो गई थी. उसकी हालत बहुत बिगड़ गई थी. उसके शरीर में केवल 2.5 ग्राम खून ही बचा था. पशु चिकित्सक ने नीलिमा सूर्यवंशी को अपने डॉग की तत्काल ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह दी, ताकि उसकी जान बच सके.
डॉक्टरों की देखरेख में हुआ ब्लड डोनेशन का काम
इसके बाद नीलिमा सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के जरिये बिलासपुर के डॉग लवर रूपेंद्र वैष्णो से संपर्क साधा. फिर रूपेंद्र ने बिना देरी के ये फैसला किया कि वो दो साल नौ महीने की अपनी डॉग शैम्पू का खून जिमी को डोनेट करेंगे. फिर डॉक्टरों की देखरेख में शैम्पू का ब्लड जिमी को दिया गया. बल्ड डोनेट करने का ये काम बिलासपुर के सरकंडा स्थित एक निजी पशु चिकित्सालय में किया गया.
खून मिलने के बाद डॉग की तबियत सुधर रही
जिमी दो साल पांच महीने की है. शैम्पू का खून मिलने के बाद उसकी तबियत में सुधार आने लगा. अब धीरे-धीरे उसकी तबियत सुधर रही है. डॉग लवर रूपेंद्र वैष्णो ने बताया कि सरकंडा के डॉक्टर ने उनकी फिमेल डॉग से ब्लड डोनेट कराया. बता दें कि यह मामला न केवल डॉग्स के लिए प्रेम और करुणा का उदाहरण है, बल्कि इंसानों को भी सीख देता है.
ये भी पढ़ें:ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025: छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, जापानी कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
दर्द से तड़प रहे डॉग जिमी के लिए भगवान बनकर आया लैब्राडोर शैंपू, ब्लड डोनेट कर बचाई जान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

