Nation: भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होकर खुश हैं लखपति दीदी #INA

भुवनेश्वर, 20 जून (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा के दौरे पर थे। उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो किया और एक विशाल जनसभा की। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने लखपति दीदियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री से सम्मानित होकर महिलाएं काफी खुश थी।

समाचार एजेंसी . से बात करते हुए मयुरभंज की कविता सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं। मेरा पॉल्ट्री फॉर्म का व्यापार है। मैं चाहती हूं कि मेरे जैसे भविष्य में मेरे साथ काम करते हुए और भी महिलाएं लखपति बनें।

कंधमाल की कुसुम कहार ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी से पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं। मुझे इससे पहले कभी इतनी सराहना नहीं मिली थी। मैं लकड़ी की कारीगरी का काम करती हूं। अपना छोटा सा व्यवसाय है। इसे बड़े स्तर पर ले जाने की महत्वाकांक्षा है।

समारी झिगडी ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार मिला। मैं कंधमाल जिले से हूं और अपना छोटा सा व्यवसाय चलाती हूं। मुझे प्रधानमंत्री से सराहना मिली। मैं बहुत खुश हूं।

भद्रक जिले की सुमित्रा पांडा ने कहा, मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आज प्रधानमंत्री ने मुझे सम्मानित किया।

भुवनेश्वर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18,600 करोड़ रुपये की 105 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न भी ओडिशा सरकार द्वारा मनाया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं है। भारत की विरासत का चमकता सितारा है। सालों से ओडिशा ने भारत की संस्कृति और विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत के मंत्र के साथ ओडिशा की भूमिका और भी बढ़ गई है।

–.

पीएके/जीकेटी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होकर खुश हैं लखपति दीदी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button