हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:हरियाणा में 50 एकड़ में खड़ी फसल डूबी; जालंधर-लुधियाना के कई इलाकों में 3 फीट पानी भरा- INA NEWS

उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। जालंधर और लुधियाना के कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर चुका है। अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किमी का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। भाखड़ा डैम के गेट 4 फीट तक खोले गए। हरियाणा में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े। सोमवार सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार दर्ज किया गया। सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। कैथल के सोंगल गांव में घरों में पानी घुस गया। हिमाचल में रेड अलर्ट, 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। यहां बाढ़-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 हजार करोड़ की संपत्ति नष्ट हो गई है। हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 4 की मौत हिमाचल में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 800 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। सिरमौर जिले के ददाहू में गिरी नदी उफान पर है। लोगों को घर खाली करने के आदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधल के गुंडी इलाके में लैंडस्लाइड से लगभग 12 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रियासी जिले में अचानक आई में बाढ़ में मां-बेटा बह गए। डोडा जिले के अस्सार में चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आने से आठ लोग बह गए। हालांकि, सबको बचा लिया गया। देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button