मनाली में लैंडस्लाइड, लेह-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद:अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक रोकी गई; प्रयागराज में 10 हजार घर पानी में डूबे- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश के मनाली में लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद हो गया। राज्य में तेज बारिश के चलते 291 सड़कें बंद हैं। अलग-अलग हादसों में अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1500 घरों को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी 3 अगस्त तक रोक दी गई है। यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत का काम जारी है। बीते दिन सुबह बालटाल रूट से यात्रा शुरू की गई थी लेकिन बाद में भारी बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई। यूपी में तेज बारिश के बाद से गंगा, यमुना और बेतवा नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में सलोरी, गोविंदपुर जैसे इलाकों में बाढ़ के हालात बने हैं। यहां करीब 10 हजार घरों में 2 से 3 फीट पानी भरा है। इधर, काशी में सभी 84 घाट गंगा में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट और बिहार, अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ​​​​​देशभर में बाढ़ और बारिश की 2 तस्वीरें… 2 अगस्त को राज्यों में मौसम का हाल… 1 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button