National-दिल्ली में बड़ा हादसा, पहाड़गंज में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग… तीन की मौत – #INA

Delhi Paharganj Building Collapse : राजधानी दिल्ली में शनिवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश मे भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो जरुर दी पर कई लोगों के लिए ये मुसीबत का भी सबब बनी। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी की वजह से नुकसान भी हुआ। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन मकान गिर गई। इस मकान के गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इसमें दो से तीन लोगों के दबे होने की भी आशंका है।
हादसे में तीन लोगों की मौत
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीं फायर ब्रिगेड की भी 3 से 4 गाड़िया मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने साइट पर काम कर रहे लोगों का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक ये हादसा हुआ तो मजदूर बिल्डिंग के बेसमेंट में काम कर रहे थे। फिलहाल इस हादसे में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Delhi | NDRF and Dog squad team reaches the site of collapse of an under-construction building in Paharganj area https://t.co/BRTrxkNNo7 pic.twitter.com/gvw0D65Hfw
— ANI (@ANI) May 17, 2025
वहीं इस हादसे में मृतकों की भी पहचान सामने आई है। तीन मृतक में दो बिहार और एक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर के 65 साल के प्रभु और मुंगेर के ही 40 साल के निरंजना की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के 35 साल की रोशन की भी इस हादसे में जान चली गई। वहीं शनिवार को तेज हवाएं चलीं की न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है। स्टेशन की छत पर लगी टीन की छत उखड़ गई। वहीं डीएमआरसी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।
दिल्ली में बड़ा हादसा, पहाड़गंज में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग… तीन की मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









