Entertainment: रणवीर सिंह को छोड़िए, मुकेश खन्ना से भी पहले अजय देवगन बना चुके हैं ‘शक्तिमान’ – #iNA

बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने टीवी शो ‘शक्तिमान’ से काफी सुर्खियां बटोरी थी. ये शो हर उम्र वर्ग के लोगों ने काफी पसंद किया था और भारतीय टीवी इतिहास के सबसे पसंदीदा शो में से एक बन गया था. इससे मुकेश खन्ना को खास पहचान मिली थी. बीते कई दिनों से खबरें हैं कि अब ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनने जा रही है. रणवीर सिंह इसमें शक्तिमान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. हालांकि मुकेश ने इस पर मुहर नहीं लगाई.

मुकेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह को अच्छा एक्टर बताया था, लेकिन, उन्हें शक्तिमान के रोल के हिसाब से फिट नहीं समझा. शक्तिमान टाइटल पर फिल्म बनने पर लंबे समय से जद्दोजहद जारी है. खैर इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह से भी पहले अजय देवगन ‘शक्तिमान’ बना चुके हैं.

1993 में आई थी अजय की ‘शक्तिमान’

अजय देवगन आज से करीब 32 साल पहले ‘शक्तिमान’ बना चुके हैं. 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू करने वाले अजय ने 1993 में शक्तिमान नाम से बनी फिल्म में काम किया था. हलांकि इसमें वो सुपर हीरो के रूप में नजर नहीं आए थे, बल्कि उन्होंने एक साधारण किरदार ही निभाया था.

मुकेश खन्ना भी थे हिस्सा

अजय देवगन ने 90 के दशक की इस पिक्चर में अमर नाम का किरदार निभाया था. उनके अपोजिट करिश्मा कपूर ने प्रिया का किरदार निभाया था. खास बात ये है कि इस्का हिस्सा मुकेश खन्ना भी थे. वो दिलेर नाम के किरदार में नजर आए थे. इसके अलावा शक्तिमान में अजीत सिंह, कुलभूषण खरबंदा, अंजना मुमताज, महावीर शाह, टीकू तल्सानिया, शशि किरण और गुलशन ग्रोवर ने भी काम किया था.

बॉक्स ऑफिस पर हुआ था ऐसा हाल

अजय और करिश्मा की ‘शक्तिमान’ ने बड़े पर्दे पर 9 जुलाई 1993 को दस्तक दी थी. केसी बोकाडिया ने इसका डायरेक्शन किया था, जबकि सुरेश बोकाडिया इसके प्रोड्यूसर थे. डायरेक्टर ने इस पिक्चर पर ढाई करोड़ रूपये खर्च किए थे. भारत में इसने 3.20 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड साढ़े चार करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से पिक्चर टिकट खिड़की पर एवरेज रही.

रणवीर सिंह को छोड़िए, मुकेश खन्ना से भी पहले अजय देवगन बना चुके हैं ‘शक्तिमान’

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button