Leh Protest: सोनम वांगचुक की बढ़ी मुश्किलें, NGO का लाइसेंस किया रद्द, सामने आया ये कारण
.webp)
Leh Ladakh Protest: गृह मंत्रालय ने लद्दाख की संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का विदेशी चंदा लेने का लाइसेंस (FCRA लाइसेंस) रद्द कर दिया है. यह संस्था जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित सोनम वांगचुक से जुड़ी है. मंत्रालय का कहना है कि संस्था ने विदेशी चंदा कानून (FCRA) और संबंधित नियमों का कई बार उल्लंघन किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई.
SECMOL को शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विदेशी दान लेने की अनुमति मिली हुई थी. संस्था को पंजीकरण संख्या 152710012R के तहत विदेशी योगदान स्वीकार करने का अधिकार दिया गया था. लेकिन मंत्रालय की जांच में सामने आया कि संस्था ने निर्धारित नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया.
गृह मंत्रालय ने भेजा था नोटिस
20 अगस्त 2025 को गृह मंत्रालय ने संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें पूछा गया था कि उसका लाइसेंस क्यों न रद्द किया जाए. 10 सितंबर को मंत्रालय ने इस नोटिस की याद भी दिलाई. इसके बाद संस्था ने 19 सितंबर को अपना जवाब पेश किया. जवाब का अध्ययन करने के बाद गृह मंत्रालय ने पाया कि संस्था ने FCRA की कई धाराओं का उल्लंघन किया है.
मंत्रालय के मुताबिक मुख्य उल्लंघन
1. स्थानीय राशि को विदेशी खाते में जमा करना – वित्त वर्ष 2020-21 में तीन व्यक्तियों द्वारा दिए गए 54,600 रुपये गलती से FCRA खाते में जमा कर दिए गए.
2. विदेशी दान का सही ब्यौरा न देना – वित्त वर्ष 2021-22 में सोनम वांगचुक द्वारा दिए गए 3.35 लाख रुपये का पूरा विवरण FCRA खाते में सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया.
3. लेखा-जोखा पेश न करना – संस्था ने विदेशी योगदान प्राप्त करने के बाद भी तय नियमों के अनुसार वित्तीय विवरण जमा नहीं किया.
मंत्रालय का कहना है कि संस्था की इन गतिविधियों को विदेशी चंदे का दुरुपयोग माना गया है. इसी कारण SECMOL का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया गया. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सोनम वांगचुक लद्दाख में पर्यावरण और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं और कई बार सरकार के खिलाफ आंदोलन भी कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कई सालों से सुलग रहा था लद्दाख, पूर्ण राज्य को लेकर हिंसा, चार की मौत
Leh Protest: सोनम वांगचुक की बढ़ी मुश्किलें, NGO का लाइसेंस किया रद्द, सामने आया ये कारण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












