National-Air India की लंबी दूरी की उड़ानों में हो सकती है देरी, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की सुरक्षा जांच है वजह – #INA

National-Air India की लंबी दूरी की उड़ानों में हो सकती है देरी, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की सुरक्षा जांच है वजह – #INA

 

एयर इंडिया ने एविएशन रे​गुलेटर DGCA के निर्देश के मुताबिक अपने 9 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स का वन टाइम सेफ्टी चेक्स पूरा कर लिया है। साथ ही कहा है कि वह ऐसे बाकी 24 प्लेन्स की जांच पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एयर इंडिया का यह भी कहना है कि जांच के कारण कुछ लंबी दूरी की उड़ानों में ज्यादा वक्त लग सकता है और देरी हो सकती है। एयर इंडिया की बोइंग 787-8 प्लेन वाली फ्लाइट AI171 गुरुवार, 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी।

12 जून को दोपहर 1.38 बजे इस फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में यह क्रैश हो गई। इसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। प्लेन बीजे मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के हॉस्टल, और आवासीय क्वार्टरों के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्लेन जहां गिरा, वहां और उसके आसपास मौजूद लोग और गाड़ियां भी चपेट में आ गए। हादसे में प्लेन के 241 यात्रियों सहित 270 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशंस अगले आदेश तक रोक दिए गए।

एयर इंडिया के पास 26 बोइंग 787-8 और 7 बोइंग 787-9 एयरक्राफ्ट

हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया था। एयर इंडिया के पास 26 बोइंग 787-8 और 7 बोइंग 787-9 एयरक्राफ्ट हैं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डाली, ”कुछ जांचों के कारण कुछ लंबी दूरी के मार्गों पर उड़ानों में अधिक वक्त लग सकता है और देरी हो सकती है। खासकर उन हवाई अड्डों पर, जहां ऑपरेशंस पर रोक है। ग्राहकों को किसी भी देरी के बारे में बताया जाएगा।”

प्रभावित यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड

एयरलाइन ने यह भी कहा है कि इस अवरोध से प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड और फ्री में फ्लाइट रीशेड्यूल करने की पेशकश की जाएगी। एयर इंडिया ने कहा कि वह DGCA के आदेश के मुताबिक वन टाइम सेफ्टी चेक्स पूरी करने की प्रक्रिया में है। पोस्ट में कंपनी ने कहा कि बोइंग 787 बेड़े की जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने ऐसे 9 बोइंग 787 विमानों की जांच पूरी कर ली है और DGCA की समयसीमा के अंदर बाकी 24 विमानों के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करने की राह पर है।

Air India की लंबी दूरी की उड़ानों में हो सकती है देरी, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की सुरक्षा जांच है वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button