Los Angeles: ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर लोग…2 हजार सैनिकों की गई तैनाती
HighLights
हिंसा की आग में उबल रहा लॉस एंजिल्स
2000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती
फैसले के बाद हिंसा के बढ़ने की आशंका
एजेंसी, लॉस एंजिल्स। अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप से सत्ता संभाली है आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है। अब अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बीते दो दिन से इमिग्रेशन रेड का विरोध हो रहा है और बीते दो दिनों से अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़क चुकी है। जिसमें पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया है। इस स्थिति को संभालने के लिए अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती किए जाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद प्रदर्शन हिंसक होने की आशंका है।
सीएनएन की खबर के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में इन प्रदर्शनों की शुरुआत शुक्रवार को तब हुई, जब कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे “बड़े पैमाने पर अराजकता” और “सैन्य कार्रवाइयों” का नाम दिया है। रक्षा विभाग ने नेशनल गार्ड को संघीय कानून प्रवर्तन की मदद के लिए सक्रिय करना शुरू कर दिया है। रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रदर्शनों को “हिंसक भीड़ का हमला” बताया। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन “अवैध अपराधियों” को हटाने में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दी ट्रंप प्रशासन को चेतावनी
व्हाइट हाउस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप,कैलिफोर्निया में अराजकता को दूर करने के लिए नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजकम ने इस पर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि ‘रिपब्लिकन राष्ट्रपति का यह कदम जानबूझकर भड़काऊ है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह गलत मिशन है और इससे जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा। स्थानीय अधिकारी किसी भी समय कानून प्रवर्तन सहायता देने में सक्षम हैं।’
इमिग्रेशन पॉलिसी पर हो रहा हंगामा
बता दें कि इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने कई अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। जिससे दंगे भड़के और दंगे के दौरान कुछ वाहनों में आगजनी की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिनसे पुलिस सख्ती से निपटी। दरअसल, इस सप्ताह लॉस एंजेलिस से करीब 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रंप प्रशासन में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्ती की जा रही है और बड़ी संख्या में इलीगल इमीग्रेंट को पकड़कर उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। विभाग के प्रमुख ने बताया कि उनकी एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रही है।
Los Angeles: ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर लोग…2 हजार सैनिकों की गई तैनाती
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,