वजन घटाओ, बोनस कमाओ! ये टेक कंपनी दे रही करोड़ों का इनाम, जानें पूरा ‘वेट लॉस चैलेंज’
चीन की टेक कंपनी Insta360 ने अपने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ‘मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज’ शुरू किया है। वजन घटाने पर बोनस और बढ़ाने पर जुर्माने की इस अनोखी नीति ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक कर्मचारी ने 90 दिन में 20 किलो वजन घटाकर ₹2.48 लाख जीते।
एजेंसी, नई दिल्ली। दुनिया भर में बढ़ता मोटापा अब कॉर्पोरेट सेक्टर तक चिंता का विषय बन गया है। चीन की प्रसिद्ध टेक कंपनी Insta360 (Arashi Vision Inc) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखी स्कीम शुरू की है – ‘मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज’। इस कार्यक्रम के तहत जो कर्मचारी वजन घटाएंगे, उन्हें मोटी रकम का बोनस मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए करीब 1 मिलियन युआन (लगभग ₹1.24 करोड़) का बोनस पूल तैयार किया है।
हर आधा किलो वजन घटाओ और पाओ 500 युआन
इस चैलेंज में भाग लेने के लिए कर्मचारी को बस रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद हर आधा किलो वजन कम करने पर 500 युआन (करीब ₹6,200) का इनाम मिलता है। यानी अगर कोई कर्मचारी 1 किलो वजन घटाता है, तो उसे 1,000 युआन (लगभग ₹12,400) मिलते हैं।
कंपनी ने इस योजना में एक दिलचस्प शर्त भी जोड़ी है – अगर कोई प्रतिभागी वजन घटाने के बाद फिर से वजन बढ़ा लेता है, तो उसे 800 युआन (करीब ₹9,920) प्रति आधा किलो का जुर्माना देना होगा। यानी जितना वजन घटाने पर बोनस मिलेगा, उतना बढ़ने पर नुकसान भी होगा।
90 दिन में 20 किलो वजन घटाकर जीता ₹2.48 लाख
इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनीं जेन-जी कर्मचारी जी याकी, जिन्होंने 90 दिनों में 20 किलो वजन घटाया और 20,000 युआन (करीब ₹2.48 लाख) का इनाम जीता। जी ने कहा, “यह सुंदरता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को लेकर सबसे बेहतरीन चुनौती थी।”
कंपनी का मकसद – स्वस्थ कार्यसंस्कृति
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बना है।
सोशल मीडिया पर मिली मिश्रित प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखे प्रयोग की सराहना कर रहे हैं। कुछ ने इसे कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए रचनात्मक कदम बताया, जबकि कुछ ने वजन बढ़ने पर जुर्माना लगाने को कठोर करार दिया।
वजन घटाओ, बोनस कमाओ! ये टेक कंपनी दे रही करोड़ों का इनाम, जानें पूरा ‘वेट लॉस चैलेंज’
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,