राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के भी पुराने किले, कोठी, हवेलियों और पैलेस को हेरिटेज (विरासत) पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की सात दिसंबर को राजधानी स्थित होटल में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा।
इस कॉन्क्लेव में 60 से अधिक शाही परिवारों (राजा-महाराजा) के साथ संवाद के लिए देशभर से लगभग 250 होटल मालिक, इन्वेस्टर्स, रियल स्टेट व्यवसायी और कंसल्टेंट आएंगे। इनके बीच सहमति बनाकर प्रदेश को विरासत पर्यटन में भी देश-दुनिया को आकर्षित करने वाला प्रमुख गंतव्य स्थल बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें – यूपी बिजली निजीकरण विवाद: मुख्य सचिव होंगे नई बिजली कंपनियों के अध्यक्ष, बिजली कर्मी शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन
ये भी पढ़ें – यूपी: इन शहरों में गिरे प्रॉपर्टी के दाम, देश में सबसे तेजी के साथ इस शहर में बढ़ीं रियल स्टेट की कीमतें, जानिए क्रम
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में 48 करोड़ से अधिक पर्यटक यूपी आए थे। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज सहित अन्य तीर्थ स्थल सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
उत्तर प्रदेश में हेरिटेज टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। यहां बड़ी संख्या में किले, पैलेस और कोठियां हैं, जिन्हें उपयोगी बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि कॉन्क्लेव में इनका एमओयू भी होगा।