लुधियाना की AAP विधायक का एक्सीडेंट:दिल्ली से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराई; हरियाणा के अस्पताल में भर्ती- INA NEWS

पंजाब में लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छिन्ना का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया। खनौरी बॉर्डर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उनके चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें तुंरत हरियाणा के कैथल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजिंद्रपाल कौर छिन्ना अमेरिका में किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं। रात को ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थीं। उन्हें लेने के लिए पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। जब वह सुबह लौट रही थीं तो रास्ते में उनकी कार के सामने कोई वस्तु आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button