Tach – 5 साल बाद MacBook Pro का मेकओवर? Apple ला सकता है अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड

ऐपल इस साल के आखिर तक MacBook Pro का अब तक का सबसे बड़ा रीडिज़ाइन पेश कर सकता है. माना जा रहा है कि ये प्रोफेशनल लैपटॉप सीरीज़ करीब पांच साल बाद बड़े बदलाव देखने वाली है. हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, लेकिन कई भरोसेमंद रिपोर्ट्स में इसके डिज़ाइन, डिस्प्ले और यूज़र एक्सपीरियंस से जुड़े बड़े अपग्रेड्स की बात सामने आई है.

9To5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, नया MacBook Pro पहले से ज्यादा स्लिम हो सकता है. हालांकि ये खबर सुनकर कई यूज़र्स थोड़े सतर्क हैं, क्योंकि 2016 से 2020 के बीच आए अल्ट्रा-थिन MacBook Pro मॉडल्स को कीबोर्ड और थर्मल परफॉर्मेंस को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी.

लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा MacBook Pro का बॉडी डिज़ाइन जरूरत से ज्यादा मोटा और भारी है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो स्टैंडर्ड या मिड-टियर Apple Silicon चिप्स का इस्तेमाल करते हैं. बेहतर थर्मल इंजीनियरिंग की मदद से Apple इस बार परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना लैपटॉप को पतला बना सकता है.

खासतौर पर 16-इंच MacBook Pro को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है, जिसे अक्सर भारी और bulky होने के लिए जाना जाता है.

OLED डिस्प्ले हो सकता है सबसे बड़ा अपग्रेड
नए MacBook Pro में OLED डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा सबसे ज्यादा है. ऐपल ने 2024 में iPad Pro में टैंडेम OLED टेक्नोलॉजी पेश की थी और अब यही तकनीक MacBook Pro में आने की उम्मीद है.

OLED डिस्प्ले से गहरे काले रंग, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा वाइब्रेंट कलर्स देखने को मिल सकते हैं, जो मौजूदा mini-LED स्क्रीन से एक बड़ा अपग्रेड होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक OLED पैनल का मास प्रोडक्शन साल की दूसरी तिमाही में शुरू हो सकता है, जिससे 2026 के आखिर तक लॉन्च की संभावना बढ़ जाती है.

क्या MacBook Pro में आएगा टचस्क्रीन?
सबसे चौंकाने वाली अफवाह MacBook Pro में टचस्क्रीन सपोर्ट को लेकर है. ऐपल अब तक Mac में टच इनपुट से दूरी बनाए हुए था और Touch Bar का प्रयोग भी बंद कर दिया गया.

लेकिन अब कई रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि Apple macOS डिवाइसेज़ में टच सपोर्ट लाने की तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत MacBook Pro से हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो ये Apple की डिजाइन फिलॉसफी में बड़ा बदलाव माना जाएगा और Mac और iPad के बीच की लाइन और भी धुंधली हो सकती है.

अगर ये सभी बदलाव सच साबित होते हैं, तो आने वाला MacBook Pro सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि पूरी तरह नई दिशा में उठाया गया कदम हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि Apple इस बार प्रो यूज़र्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है.

[ad_2]
Source link

Back to top button