चंदौली में नकली खोया बनाने का भंडाफोड़…5 लाख का मिलावटी खोया जब्त, पाउडर से बना रहे थे खोया; पोखरी में किया नष्ट

जिला चंदौली ब्यूरो चीफ अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय रोडवेज के पास से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खोया बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पीडीडीयू नगर में की गई छापेमारी में टीम ने तीन गाड़ियों से लगभग 25 कुंटल पाउडर से बना खोया बरामद किया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मिलावटी खोये की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए खोये को मौके पर ही नजदीकी पोखरी में नष्ट करा दिया गया।

यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में मिठाई की बढ़ती मांग के दौरान की गई है, जब अक्सर मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार बढ़ जाता है। इस तरह के नकली खोये का इस्तेमाल मिठाइयों में किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रामाणिक दुकानों से ही मिठाइयां खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। थोड़ी विभाग के अधिकारी खोवा को तालाब में नष्ट कराया गया मौके पर फूड विभाग के सभी अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, फूड इंस्पेक्टर अरविंद , मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button