मैनचेस्टर टेस्ट : राहुल और यशस्वी की मजबूत शुरुआत, लंच तक भारत 78/0
.webp)
मैनचेस्टर, 23 जुलाई (.)। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की है और लंच तक बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल गंभीर और शांत दिखे। दोनों ने सिंगल-डबल और मौका मिलने पर बड़े शॉट खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया।
जायसवाल पर पिछले टेस्ट में अपना विकेट फेंकने का आरोप लगा था। वह ज्यादा ही सुरक्षात्मक दिख रहे हैं।
लंच तक जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 78 तक पहुंचा दिया है। जायसवाल 74 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन पर नाबाद हैं। वहीं, राहुल 82 गेंद पर चार चौके की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। पिछले तीन टेस्ट की छह पारी में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके करुण नायर को आखिरकार ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह साई सुदर्शन की वापसी हुई है। वहीं, इंजर्ड आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अपने करियर की शुरुआत कर रहा है। नितीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर टीम में वापस आ गए हैं।
–.
पीएके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मैनचेस्टर टेस्ट : राहुल और यशस्वी की मजबूत शुरुआत, लंच तक भारत 78/0
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)





