कर्तव्य भवन में शिफ्ट होंगे गृह-विदेश समेत कई बड़े मंत्रालय, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Central Vista Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए कर्तव्य भवन का बुधवार को उद्घाटन करेंगे. जिसका निर्माण कर्तव्य पथ पर किया गया है. इसके साथ ही देश के एक नया पॉवर सेंटर मिल जाएगा. क्योंकि फिलहाल दिल्ली के अलग-अलग भवनों में बिखरे केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय और विभाग इसी भवन में शिफ्ट कर दिए जाएंगे. बता दें कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रालयों के साथ अन्य विभागों के लिए इसी तरह के कुल 10 भवनों का निर्माण किया जाना है.

तीन भवन बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

बता दें कि इस योजना के तहत फिलहाल तीन भवन बनकर तैयार हैं. जिसका बुधवार को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 6 अगस्त को दोपहर करीब सवा बारह बजे भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे. इसके साथ ही शाम 6 बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे. जिसमें सभी मंत्रालयों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे. 

बनकर तैयार हुआ कर्तव्य भवन-3

इससे पहले मंगलवार को शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 के सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगले महीने तक कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 भी बनकर तैयार हो जाएंगे. इन दोनों भवनों का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. 

अप्रैल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे बाकी सात भवन

इस परियोजना के तहत बनाए जा रहे अन्य सात भवन भी अप्रैल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे. इन्ही भवनों से भारत सरकार के सभी बड़े मंत्रालयों का संचालन होगा. इन भवनों की खास बात ये है कि इन्हें तकनीक, सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है. इसके साथ ही पूरे भवन की निगरानी एक कमांड सीसीटीवी सेंटर से की जाएगी. इसी सेंटर से पूरे परिसर और उसके अंदर के गलियारों पर पैनी नजर रखी जाएगी. बता दें कि इस भवन को पहले कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCA) नाम दिया गया था. लेकिन इसे बाद में बदलकर कर्तव्य भवन कर दिया गया. इस इमारत को मेट्रो लाइन से जोड़ने के लिए इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से एक नई लाइन बनाने का प्रस्ताव किया गया है.

ये भी पढ़ें: अब भारतीय प्लेयर्स की मनमानी होगी बंद, इस बात को लेकर BCCI हुआ सख्त, लागू करेगा नया नियम

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst LIVE Updates: 34 सेकंड में पूरा गांव बहा ले गया मलबा, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

कर्तव्य भवन में शिफ्ट होंगे गृह-विदेश समेत कई बड़े मंत्रालय, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button