राजस्थान में 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलाधिकारी भी बदले
.webp)
जयपुर, 23 जून (.)। राजस्थान में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।
राजस्थान में रविवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कई जिलों में कलेक्टर भी बदल गए हैं।
आईएएस सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम, जयपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का एसीएस बनाया गया है। इसके पहले वे वित्त विभाग में पदस्थापित थे।
अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की कमान सौंपी गई है। डॉ. संदीप वर्मा को कौशल एवं उद्यमिता विभाग का एसीएस बनाया गया है। कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
आनंद कुमार को वन और पर्यावरण मंत्रालय में भेजा गया है। वहीं, भास्कर सावंत को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कुंजीलाल मीणा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संभालेंगे।
काना राम सवाई माधोपुर जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट होंगे, कल्पना अग्रवाल टोंक की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, कमर उल जमान चौधरी भरतपुर जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, पीयूष समरिया कोटा जिले के कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, प्रियंका गोस्वामी कोटपूतली बहरोड़ की कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, अरुण कुमार हसीजा राजसमंद के कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, कमल राम मीणा ब्यावर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, श्वेता चौहान फलौदी की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, और महेंद्र खड़गावत डीडवाना कुचामन के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट होंगे। 2014 बैच के आईएएस अफसर कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
बीकानेर में संभागीय आयुक्त रहे डॉ. रवि सुरपुर को प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. टीना सोनी को भरतपुर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर संभाग के आयुक्त होंगे। वहीं, विश्राम मीणा बीकानेर के नए आयुक्त होंगे।
–.
पीएके/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
राजस्थान में 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलाधिकारी भी बदले
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)


