Masood Azhar पाकिस्तान में कहां छिपा है, भारत बता दे, तो हम खुशी-खुशी पकड़ लेंगे… Bilawal Bhutto का बयान
HighLights
कई आतंकी हमलों में वांछित है मसूद अजहर
मसूद अजहर ने बनाया था जैश-ए-मोहम्मद
आतंकी संगठन ने किए भारत में कई हमले
एजेंसी, इस्लामाबाद (Bilawal Bhutto on Masood Azhar)। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक इंटरव्यू में भारत के इस दावे को खारिज किया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में छिपा बैठा है।
अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में Bilawal Bhutto ने कहा- हमें नहीं पता कि Masood Azhar कहां है। हो सकता है अफगानिस्तान में हो। यदि भारत के पास Masood Azhar के पाकिस्तान में होने के सबूत हैं, तो हमें दे। हम उसे पकड़ लेंगे।
बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि अफगान जिहाद में मसूद अजहर की भागीदारी को देखते हुए पाकिस्तान का मानना है कि वह अफगानिस्तान में हो सकता है। उन्होंने अफगानिस्तान से अमेरिकी की रवानगी और तालिबान की सत्ता में वापसी का हवाला देते हुए कहा कि अफगानिस्तान में जो काम नाटो नहीं कर सका, वह पाकिस्तान के लिए संभव नहीं है।
बकौल बिलावल, कोई कारण नहीं है कि मसूद अजहर जैसे शख्स को हम अपने देश में एक्टिव रहने देंगे। अगर भारत सरकार हमारे साथ जानकारी साझा करती है कि मसूद अजहर पाकिस्तानी धरती पर है, तो हम उसे गिरफ्तार करने में बहुत खुश होंगे। लेकिन अब तक भारत ने ऐसा नहीं किया है।
पाकिस्तान इस बात का इंतजार क्यों कर रहा है कि भारत सबूत दे… इस सवाल पर भुट्टो ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नियमों की ओर इशारा किया, जहां देश संदिग्धों की सूचियों का आदान-प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा, इसी तरह हमने लंदन, न्यूयॉर्क और पाकिस्तान में हमलों को विफल किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया था कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज़ सईद खुलेआम घूम रहे हैं। भुट्टो ने कहा, यह सही नहीं है। हाफिज सईद हिरासत में है।
भारत को क्यों है मसूद अजहर की तलाश
भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक मसूद अजहर का नाम कई बड़े हमलों से जुड़ा है, जिसमें 2001 का संसद हमला, 26/11 का मुंबई हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 का पुलवामा आत्मघाती हमला शामिल हैं।
उसे 2019 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था और 1999 में कंधार विमान अपहरण मामले में बंधकों की अदला-बदली के तहत उसे भारतीय हिरासत से रिहा किया गया था।
Masood Azhar पाकिस्तान में कहां छिपा है, भारत बता दे, तो हम खुशी-खुशी पकड़ लेंगे… Bilawal Bhutto का बयान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,