Nation- स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सरकारी फरमान पर मचा बवाल- #NA

सांकेतिक तस्वीर
स्वतंत्रता दिवस पर मीट की बिक्री को लेकर महाराष्ट्र के ठाणे में बवाल खड़ा हो गया है. स्वतंत्रता दिवस पर मीट की दुकानों को बंद रखने के फरमान को लेकर विवाद छिड़ गया है. ठाणे के कल्याण-डोंबिवली में 15 अगस्त पर सभी तरह के स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को खोलने पर बैन लगाने का आदेश है, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) नेताओं ने इसका विरोध किया और कहा कि ये लोगों की स्वतंत्रता पर सवाल उठाता है.
दरअसल, कल्याण डोंबिवली नगर निगम की ओर से आदेश जारी किया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे के लिए चिकन, मटन और सभी तरह के मीट की दुकानें, स्लॉटर हाउस बंद रहेंगे, जिन्हें 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की रात तक खोले जाने पर बैन लगा है. नगर निगम ने चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान कोई भी दुकान खोली जाती है तो महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम, 1949 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
सार्वजनिक व्यवस्था के लिए उठाया कदम
KDMC के डिप्टी कमिश्नर (लाइसेंस) कंचन गायकवाड़ ने बताया कि 1988 से हर साल एक नागरिक प्रस्ताव के तहत इसी तरह का आदेश जारी किया जाता रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है. हालांकि विपक्ष इससे सहमत नहीं है. विपक्षी राकांपा (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) नेताओं ने इसे नियमों के खिलाफ बताया.
‘मैं मटन पार्टी का प्लान बना रहा हूं’
KDMC की ओर से जारी किए गए नोटिस पर NCP (शरद पंवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने रविवार को कहा कि मैं उस दिन एक मटन पार्टी आयोजित करने का प्लान बना रहा हूं, जिस दिन हमें आजादी मिली. उसी दिन आप हमसे अपनी मर्ज़ी से खाने की आजादी छीन रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि यह बहुत ज़्यादा हो गया. आप कौन होते हैं. यह तय करने वाले कि लोग क्या और कब खाएंगे.
मीट की बिक्री पर बैन लगाना समझ से बाहर
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने KDMC कमिश्नर को सस्पेंड करने की मांग की. उन्होंने सवाली लहजे में कहा कि लोगों को यह बताने वाले आयुक्त कौन होते हैं कि वह मीट खा सकते हैं या नहीं. भिवंडी के सांसद और राकांपा (सपा) नेता सुरेश म्हात्रे ने भी इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह लोगों का सवाल है. मीट की बिक्री पर बैन लगाना समझ से बाहर है.
स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सरकारी फरमान पर मचा बवाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)

