झारखंड में भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश : मंत्री इरफान अंसारी

रांची, 19 जून (.)। झारखंड सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अभी भारी बारिश का दौर जारी है। इससे काफी लोग प्रभावित हुए हैं। मैं खुद पूरी स्थिति पर निगरानी कर रहा हूं। मैं यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

उन्होंने समाचार एजेंसी . से बातचीत में कहा कि लगातार झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इसे लेकर मैंने शीर्ष अधिकारियों को दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं और मैंने उन्हें यह स्पष्ट कर दिया है कि बारिश के दौरान राज्य के किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं हो। हम अभी से ही पूरी व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आप लोग अलर्ट मोड पर आ जाइए। अब लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। आप लोग यह पता लगाइए कि बारिश की वजह से कहीं कोई क्षति तो नहीं हुई है। अगर कहीं पर कोई क्षति हुई है, तो इस संबंध में मुझे फाइल भेजिए। मैं देखूंगा कि आगे क्या करना होगा। फाइल देखने के बाद मैं खुद क्षतिपूर्ति का निर्देश दूंगा। मैं खुद यह सुनिश्चित करूंगा कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

उन्होंने आगे कहा कि इसे लेकर मैं आज बैठक भी करूंगा। इसके बाद एक टोल फ्री नंबर भी जारी होगा। इस टोल फ्री नंबर के जरिए मुझसे वैसे सभी व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं, जिन्हें भारी बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को भी हम इस संबंध में रिपोर्ट देंगे। हालांकि, हमने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि वो यह सुनिश्चित करें कि राज्य में किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं हो।

झारखंड के 24 में से 21 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है। रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला सहित दक्षिणी छोटानागपुर के इलाके प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है। रांची, धनबाद, रामगढ़ और सरायकेला-खरसावां में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क और नदियों से दूर रहने की अपील की है।

–.

एसएचके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

झारखंड में भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश : मंत्री इरफान अंसारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button