यूपी – डॉक्टरों का कमाल: गॉलब्लैडर से निकाली 200 ग्राम की पथरी, टूटा त्रिनिदाद-टोबैगो का रिकॉर्ड! – INA

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग की टीम ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े 200 ग्राम के गॉलब्लैडर स्टोन को सफलतापूर्वक निकालकर चिकित्सा क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। अब तक वेनेजुएला के छोटे जुड़वा द्वीप गणराज्य, त्रिनिदाद और टोबैगो को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से सबसे बड़ी 178 ग्राम वजन की पथरी निकालने का रिकाॅर्ड था।


विवि के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में इलाज के लिए पहुंची 62 वर्षीय महिला को लंबे समय से पेट दर्द, उल्टी और पाचन संबंधी गंभीर समस्या थी। जांच में महिला के गॉलब्लैडर में 14 x 8.3 x 4.2 सेंटीमीटर की 200 ग्राम वजन की भारी-भरकम पथरी मिली। इसे सामान्य परिस्थितियों में ओपन सर्जरी से निकालना ही संभव माना जाता है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button