यमन से दागी गई मिसाइल मध्य इजरायल में गिरी, कोई हताहत नहीं

यरूशलम, 23 अगस्त (.)। यमन से दागी गई एक मिसाइल मध्य इजराइल में गिरी है, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी इजरायली सेना और आपातकालीन सेवाओं ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि मिसाइल हवा में ही टूट गई और इसके छर्रे शुक्रवार को तेल अवीव के नजदीक बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास जा गिरे। इस दौरान तेल अवीव, पश्चिमी यरुशलम और अन्य मध्य इजरायली क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिसके बाद निवासियों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भी आया।

यह मिसाइल हमला उस घटना के कुछ घंटों बाद हुआ जब इजरायल ने यमन से गाजा पट्टी के गांवों की ओर दागे गए एक ड्रोन हमले को रोक लिया था। इस घटना में भी किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

इससे पहले शुक्रवार को, इजरायली वायु सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऊर्जा ढांचे पर हवाई हमला किया था। इसके जवाब में, हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों के प्रतिशोध में बेन गुरियन एयरपोर्ट को हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया।

पिछले रविवार को भी यमन से दागी गई एक मिसाइल को इजरायली वायु सेना ने बीच में ही रोक लिया था, जिसे इजरायली हमलों के जवाब में दागा गया था। इस घटना के दौरान भी तेल अवीव, यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बजे, जिससे लोग शेल्टर होम में शरण लेने को मजबूर हुए। उसी दिन, हजारों लोग गाजा में युद्ध समाप्त करने और बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, यमन से दागी गई मिसाइल को हमारी वायु सेना ने सफलतापूर्वक रोक लिया। इस घटना में किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है।

उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती समूह ने नवंबर से इजरायल और उससे जुड़े जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। इसके जवाब में इजरायल ने सना और लाल सागर के होदेइदाह बंदरगाह सहित हूती नियंत्रित क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। यह तनाव क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को और गंभीर बनाता है।

–.

एफएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

यमन से दागी गई मिसाइल मध्य इजरायल में गिरी, कोई हताहत नहीं




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button