Crime – लॉटरी टिकट बेचने वाला 40 करोड़ रुपये लेकर गायब, पत्नी और बच्चे भी फरार; पुलिस तलाश में जुटी- #INA

लॉटरी टिकट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में लॉटरी टिकट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां एक लॉटरी टिकट विक्रेता 40 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया. जिले के पोलावरम मंडल के मुरमल्ला गांव के चिंतलापुड़ी वीरा शंकर राव ने लगभग 30 साल पहले लॉटरी टिकटों से यह धंधा शुरू किया था. धीरे-धीरे उसने व्यापारियों और मशहूर हस्तियों से संपर्क बनाया.
इसके बाद वो पांच लाख से एक करोड़ रुपये तक के लॉटरी टिकट बेचने लगा. उसने अपने आस-पास के लोगों से दोस्ती की और उनको लॉटरी टिकट बेचे. लंबे समय तक यह धंधा चलाने के बाद कई लोगों ने वीरा शंकर राव पर भरोसा करके लॉटरी टिकट खरीद लिए, लेकिन उसने लोगों के पैसे नहीं दिए. पिछले महीने की 28 तारीख को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
जब पीड़ित पैसे लेने घर आए, तो घर पर ताला लगा मिला. लोगों को ठगी का एहसास तब हुआ जब वे एक हफ्ते से दिखाई नहीं दिया. इसके बाद पीड़ितों ने मुम्मिदिवरम के विधायक दातला बुचिबाबू और पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है. लोग कह रहे हैं कि उसका फोन भी बंद आ रहा है. ज्यादातर पीड़ित दिहाड़ी मजदूर, उद्योगों में काम करने वाले मजदूर और छोटे व्यापारी हैं. सभी अब अपना दुख बता रहे हैं.
लोगों ने की है न्याय की मांग
सभी कह रह हैं कि कुछ महीनों से वीरा शंकर राव पैसे देने का वादा कर रहा था, लेकिन अब वो समय आने पर पूरे परिवार के साथ पैसे लेकर फरार हो गया है. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने दिहाड़ी मजदूरी करके पैसे जमा किए थे और लॉटरी टिकट खरीदे थे. अब वीरा शंकर राव पैसे दिए बिना ही भाग गया है. उन्होंने न्याय की मांग की है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:तेलंगाना: गणेश विसर्जन जुलूस में नाचते समय शख्स को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर ही मौत
लॉटरी टिकट बेचने वाला 40 करोड़ रुपये लेकर गायब, पत्नी और बच्चे भी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









