सिद्धार्थनगर के थाना डुमरियागंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोहलवा की महिलाओं/बालिकओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून ,साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया ।

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम कोहलवा की महिलाओं/बालिकओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून ,साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान, एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बरों- 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, व नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।


