एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सिएटल ऑर्कस को 93 रन से रौंदा
.webp)
नई दिल्ली, 17 जून (.)। टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के सातवें मैच में सिएटल ऑर्कस के खिलाफ 93 रन से रौंदा। इसी के साथ टेक्सास सुपर किंग्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। इस टीम को 22 के स्कोर पर कप्तान फाफ डू प्लेसिस के रूप में पहला झटका लगा। डू प्लेसिस महज सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवोन कॉन्वे (13) भी चलते बने। टीम 26 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से सैतेजा मुक्कामल्ला ने डेरिल मिचेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। मुक्कामल्ला 23 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए।
इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने टेक्सास के खाते में 28 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से जसदीप सिंह और हरमीत सिंह ने सर्वाधिक दो-दो विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में सिएटल ऑर्कस की टीम 13.5 ओवरों में सिर्फ 60 रन पर सिमट गई। महज 21 के स्कोर ऑर्कस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, जहां से उसके लिए संभलना मुश्किल हो गया।
इस टीम के लिए आरोन जोन्स ने 17, जबकि जसदीप सिंह ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।
टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से जिया-उल-हक, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद ने सर्वाधिक तीन-तीन शिकार किए।
टेक्सास सुपर किंग्स अपने अगले मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न को चुनौती देगी। दोनों ही टीमें लगातार तीन-तीन मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरेंगी।
वहीं, लगातार दूसरी हार के बाद सिएटल ऑर्कस अगले मैच में एमआई न्यूयॉर्क का सामना करने जा रही है। इन दोनों ही टीमों ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है।
–.
आरएसजी/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सिएटल ऑर्कस को 93 रन से रौंदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)


