मोदी बोले-युवा रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में कहा- युवा पौराणिक कथाओं पर गेम तैयार करें- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में शामिल हुए। यहां उन्होंने युवाओं द्वारा बनाए गए नए आइडिया और इनोवेशन पर आधारित प्रदर्शनी देखी। मोदी ने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- पहले सीएम और अभी प्रधानमंत्री के रूप में मुझे हमेशा युवा पीढ़ी पर बहुत ज्यादा विश्वास रहा है। आपकी एनर्जी से मुझे भी एनर्जी मिलती है। उन्होंने नए आइडिया, एनर्जी और मकसद के साथ, युवा शक्ति देश के विकास में सबसे आगे हैं। युवाओं के लिए अलग-अलग सेक्टर में कई मौके हैं। रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ है। मोदी ने कहा- डिजिटल इंडिया ने देश में क्रिएटर्स का एक नया वर्ग तैयार किया है। आज भारत में ऑरेंज इकोनॉमी यानी संस्कृति, कंटेंट और क्रिएटिविटी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे पास रामायण, महाभारत जैसी अनगिनत कहानियां हैं। अब सवाल यह है कि क्या हम इन कहानियों को गेमिंग की दुनिया तक ले जा सकते हैं? पीएम के स्पीच की बड़ी बातें… विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का दूसरा संस्करण विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का यह दूसरा संस्करण है। यह एक राष्ट्रीय मंच है, जिसका मकसद देश के युवाओं को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना है, ताकि वे अपने विचार और सुझाव सामने रख सकें। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए उस आह्वान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव के एक लाख युवाओं को देश के विकास से जोड़ने की बात कही थी। 9 से 12 जनवरी 2026 तक चल रहे इस कार्यक्रम में देशभर से 50 लाख से ज्यादा युवाओं ने अलग-अलग स्तर पर हिस्सा लिया है। इनमें से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए युवाओं का चयन तीन चरणों में हुआ। इस चयन प्रक्रिया में डिजिटल क्विज, निबंध प्रतियोगिता और राज्य स्तर पर विजन प्रेजेंटेशन शामिल थे। इस बार कार्यक्रम में कुछ नए सेशन भी जोड़े गए हैं। इनमें ‘डिजाइन फॉर भारत’, ‘टेक फॉर विकसित भारत– हैक फॉर ए सोशल कॉज’, अलग-अलग विषयों पर चर्चा और पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की भागीदारी शामिल है। कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें देशभर के करीब 50 लाख युवाओं में से चुना गया है, जो उन पर देश और राज्यों के भरोसे को दिखाता है। मंडाविया ने कहा कि इस मंच के जरिए युवा सीधे भारत सरकार से जुड़े हैं और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखेंगे। उन्होंने युवाओं से ‘MY भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़े रहने और अपने राज्यों में जिला युवा अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखने की अपील भी की।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button