मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबा 104 मिनट भाषण:पिछली बार 98 मिनट का था; 2017 में सबसे कम 56 मिनट बोले थे- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 104 मिनट का भाषण दिया। पहली बार उन्होंने 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी है। यह लाल किले की प्राचीर से भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण है। मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने ही 98 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2024 से पहले उनका सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था। उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में था, जब उन्होंने 56 मिनट तक देश को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने अब तक चार बार (2019, 2020, 2023, 2024) 90 मिनट से ज्यादा समय तक भाषण दिया है। मोदी से पहले, 1947 में जवाहरलाल नेहरू ने 72 मिनट और 1997 में आई.के. गुजराल ने 71 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। नेहरू-इंदिरा ने सबसे छोटा भाषण दिया था पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू का सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 1947 में लगभग 72 मिनट तक चला था। मोदी ने 2015 में लाल किले से 83 मिनट लंबे भाषण के साथ नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और नेहरू के नाम स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण (14 मिनट) का रिकॉर्ड है। —————————— स्वतंत्रता दिवस की ये खबरें भी पढ़ें… PM मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में दिखी आत्मनिर्भरता की ताकत:दुश्मन को पता भी नहीं चला कि कौन सा हथियार उन्हें खत्म कर रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 2 बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा, ‘इस दिवाली पर सरकार जीएसटी रिफॉर्म ला रही है। इससे आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया, आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… मोदी ने चौथी बार केसरिया पगड़ी पहनी:भगवा जैकेट के साथ तिरंगा बॉर्डर वाला गमछा; 12 सालों में ऐसा रहा PM का स्वतंत्रता दिवस पहनावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर साल PM मोदी का पहनावा काफी चर्चा में रहता है। सबसे ज्यादा फोकस उनकी पगड़ी पर रहता है। PM मोदी ने इस साल चौथी बार केसरिया रंग की पगड़ी पहनी। इससे पहले उन्होंने 2021, 2020 और 2018 में केसरिया पगड़ी पहनी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button