Mohini Ekadashi 2025 : कब है मोहिनी एकादशी, इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं, यहां जानिए सबकुछ

Mohini Ekadashi 2025 : हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत रखने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 मई को प्रातः 10:19 बजे प्रारंभ होगी और अगले दिन 08 मई को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 08 मई 2025 को रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं…

मोहिनी एकादशी पर जरूर करें ये काम-

– मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. साथ ही विष्णु जी को चंदन का तिलक लगाकर तुलसी के पत्ते और जौ अर्पित करना चाहिए.

– एकादशी के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए. क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है.

– मोहिनी एकादशी का व्रत रखने वाले लोगों को एक दिन पहले से ही सात्विक भोजन करना चाहिए.

– इस दिन एकादशी का व्रत रखें और गाय की सेवा करें उसको हरा चारा खिलाएं.

– इसके अलावा मोहिनी एकादशी के दिन पूजा के बाद अनाज, गुड़ और धन का दान करना चाहिए.

मोहिनी एकादशी पर न करें ये काम-

– मोहिनी एकादशी पर तुलसी के पौधे को गलती से भी न छुएं, न ही तुलसी के पत्ते तोड़ें और न ही तुलसी में जल डालें.

– एकादशी के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए और चावल भी नहीं खाना चाहिए.

– मोहिनी एकादशी के दिन काले वस्त्र भी धारण नहीं करने चाहिए.

– इस दिन महिला और बड़े बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Mohini Ekadashi 2025 : कब है मोहिनी एकादशी, इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं, यहां जानिए सबकुछ




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button