Entertainment: स्विमिंग पूल के किनारे मोनालिसा ने दिया ग्लैमरस पोज, तस्वीरों पर फैंस भी हार बैठे दिल – #iNA

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा को हिंदी दर्शक भी जानते हैं क्योंकि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. वहीं मोनालिसा ने साउथ सिनेमा की भी कुछ फिल्मों में काम किया है. मोनालिसा को घर-घर में पहचाना जाता है क्योंकि वो टीवी सीरियल भी करती हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं. इस बार मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो स्विमिंग पूल के किनारे की हैं, जिनमें वो काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं. ये तस्वीरें किसी रिजॉर्ट या होटल की हैं जहां वो इन दिनों एन्जॉय कर रही हैं और उनके साथ उनके हसबैंड विक्रांत सिंह राजपूत भी हैं. पिछली कुछ तस्वीरों के जरिए मोनालिसा इसकी जानकारी दी कि वो क्वालिटी टाइम अपने हसबैंड के साथ बिता रही हैं. अब लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने क्या कहा, आइए बताते हैं.

मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस क्या बोलें?

इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सपने मेरी सच्चाई बनेंगे.’ तस्वीरों में मोनालिसा ने अलग-अलग पोज दिए हैं, जिनमें वो एक हैट पहने हुए हैं और प्यारी सी ड्रेस पहनी हैं. मोनालिसा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनका अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है. इन तस्वीरों पर फैंस भी दिल हार रहे हैं और कमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोग हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं.

इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ‘आपका ड्रीम क्या है मैम?’ वहीं किसी दूसरे फैन ने लिखा, ‘मैम आप हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत नजर आती हैं, मैं आपका बड़ा फैन हूं.’ एक और फैन ने लिखा, ‘मैं आपका ‘जादू तेरी नजर’ शो बहुत पसंद करता हूं.’ इस तरह से कई फैंस ने मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ कमेंट बॉक्स में की है. इन तीनों तस्वीरों में मोनालिसा कूल लुक और ग्लैमरस पोज देती नजर आ रही हैं.

विक्रांत सिंह राजपूत संग एंन्जॉय कर रही हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने पिछले कई पोस्ट अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शेयर किए हैं. मोनालिसा ने विक्रांत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में कई हार्ट इमोजी शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में आप विक्रांत और मोनालिसा की प्यारी सी कैमिस्ट्री देख पाएंगे. 2016 में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी और आज भी दोनों साथ हैं, एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा और विक्रांत कहां गए हैं, इसकी उन्होंने कहीं कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन वो इन दिनों साथ हैं. हाल ही में विक्रांत की फिल्म रूद्र-शक्ति रिलीज हुई है और मोनालिसा ने भी अपने शो ‘जादू तेरी नजर’ से ब्रेक लिया है. इसी ब्रेक का फायदा उठाते हुए हसबैंड-वाइफ इन दिनों एन्जॉय कर रहे हैं.

स्विमिंग पूल के किनारे मोनालिसा ने दिया ग्लैमरस पोज, तस्वीरों पर फैंस भी हार बैठे दिल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button