हिमाचल से 99 दिन बाद मानसून लौटा:47 जगह बादल फटे, 454 लोगों की मौत; राजस्थान से भी 4 दिन पहले मानसून विदा- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश से 99 दिनों के बाद शुक्रवार को मानसून लौट गया है। राज्य में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। पिछले 11 सालों में सबसे जल्दी मानसून 29 सितंबर 2015 को और सबसे देर से 11 अक्टूबर 2019 को वापस गया था। हिमाचल में इस मानसून सीजन 1,023 mm बारिश हुई, जो सामान्य 730 mm से 40 फीसदी ज्यादा है। 47 बादल फटने, 98 बाढ़ और 148 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। इनमें 454 लोगों की मौत हो गई। 498 लोग घायल हुए और 50 लोग अभी भी लापता हैं। इधर, राजस्थान से भी मानसून की विदाई हो गई। इस बार 65 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारां में बरसात हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान से मानसून जाने का सामान्य समय 30 सितंबर था, लेकिन इस बार 4 दिन पहले मानसून पूरे प्रदेश से चला गया। राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



