Mood Of the Nation Survey: आज चुनाव हुए तो किसके सिर सजेगा ताज, एनडीए और इंडिया गठबंधन की क्या होगी स्थिति?
Mood of the Nation Survey: देश की सियासत को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सी-वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे ने संकेत दिए हैं कि अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं, तो राजनीतिक तस्वीर 2024 के मुकाबले काफी बदली हुई नजर आ सकती है. सर्वे के नतीजे बताते हैं कि सत्ता की कुर्सी पर एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए मजबूती से काबिज हो सकता है.
एनडीए को भारी बढ़त, बीजेपी की सीटें बढ़ने का अनुमान
सर्वे के मुताबिक, एनडीए को कुल 352 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है. इनमें अकेले बीजेपी के खाते में 287 सीटें जा सकती हैं, जो पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में बड़ा उछाल माना जा रहा है. यह आंकड़ा बीजेपी को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत के करीब ले जाता दिखता है, जबकि 2024 में पार्टी को इसके लिए सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ा था.
इंडिया गठबंधन को झटका, कांग्रेस की सीटें घटने की आशंका
वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए यह सर्वे ज्यादा उत्साहजनक नहीं है. सर्वे के अनुसार, इंडिया गठबंधन को कुल 182 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस की स्थिति में खास गिरावट का अनुमान जताया गया है. पार्टी की सीटें 99 से घटकर 80 तक सिमट सकती हैं. अन्य दलों के खाते में महज 9 सीटें जाने की संभावना है, जो यह दर्शाता है कि मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच सिमटता जा रहा है.
वोट प्रतिशत में भी एनडीए आगे
अगर वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 47 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य दलों के खाते में करीब 14 फीसदी वोट जाने की संभावना जताई गई है. यह अंतर बताता है कि एनडीए न सिर्फ सीटों में बल्कि जनसमर्थन के स्तर पर भी विपक्ष से आगे दिखाई दे रहा है.
2024 के मुकाबले बदला राजनीतिक समीकरण
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला था. उस समय एनडीए ने कुल 293 सीटें जीती थीं, जिनमें बीजेपी को 240, टीडीपी को 16 और जेडीयू को 12 सीटें मिली थीं. दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में बीजेपी को उस चुनाव में नुकसान झेलना पड़ा था.
राज्य चुनावों से बदला माहौल
हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों ने राजनीतिक माहौल बदल दिया. झारखंड को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में बीजेपी या उसके सहयोगियों की सरकार बनी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई, जिससे पार्टी का आत्मविश्वास और बढ़ा है.
क्या ये रुझान चुनाव तक टिकेंगे?
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे मौजूदा माहौल की तस्वीर जरूर दिखाता है, लेकिन चुनाव तक कई समीकरण बदल सकते हैं. फिर भी, मौजूदा संकेत यह जरूर बताते हैं कि अगर आज वोटिंग हुई, तो एनडीए एक बार फिर सत्ता में लौटने की मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें – ‘दादा’ की विरासत का वारिस कौन? बेटे पार्थ राजनीति में करेंगे वापसी या जय संभालेंगे फैमिली बिजनेस?
Mood Of the Nation Survey: आज चुनाव हुए तो किसके सिर सजेगा ताज, एनडीए और इंडिया गठबंधन की क्या होगी स्थिति?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


.webp)

