MP-राजस्थान में शीतलहर, 17 शहरों में 10° से कम तापमान:भोपाल में लगातार 5वें दिन पारा 5°C; दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार- INA NEWS

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के 19 शहरों और मध्य प्रदेश के 8 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री रहा। दिल्ली में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली और हरियाणा में लोगों को सर्दी के साथ जहरीली हवा का भी सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के 13 शहरों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। हरियाणा के जींद में 418 AQI के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। दिल्ली के बवाना में AQI 451 और चांदनी चौक में AQI 449 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटा हुआ नजर आया। लुटियन जोन के इंडिया गेट के पास AQI 408 दर्ज किया गया। धुंध की परतें इतनी गहरी थीं कि इंडिया गेट कहीं छिप सा गया था। राज्यों में मौसम की स्थिति- मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर में अगले 3 दिन शीतलहर चलने के आसार, अनूपपुर-बालाघाट में कोल्ड-डे, राजगढ़ में 7° पारा मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 13 जिलों में गुरुवार से अगले 3 दिन शीतलहर चलने की संभावना है। भोपाल संभाग और मालवा के साथ अब मंडला, बालाघाट, रीवा समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अनूपपुर और बालाघाट में पिछले 2 दिन से कोल्ड डे की स्थिति है। भोपाल लगातार पांच दिन प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: सीकर के बाद झुंझुनूं में शीतलहर का अलर्ट, 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम; सिरोही में सबसे ज्यादा सर्दी राजस्थान में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी बढ़ गई है। राज्य में अगले चार दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम पारा 8.8 डिग्री रहा। झुंझुनूं में भी शीतलहर का प्रभाव शुरू हो गया। झुंझुनूं और उसके आसपास के एरिया में सुबह-शाम कोल्ड-वेव चलनी शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, जींद में दिल्ली जितना पॉल्यूशन; 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे हरियाणा के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया है। जींद में बुधवार को दिल्ली के बराबर AQI 418 दर्ज किया गया। राज्य के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा में अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: मंडी-बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट, ऊना-हमीरपुर में शिमला से ज्यादा सर्दी; 10 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे हिमाचल प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों के साथ अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ती जा रही है। शिमला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य के सबसे गर्म शहर ऊना में तापमान 8.5 डिग्री रहा। हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री तक रात का गिर चुका है। ताबो में पारा सबसे कम -4.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


